पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
अलीगढ़। जिले भर में शुक्रवार को वोटर डे मनाने के लिए प्रशासनिक इंतजाम किए गए हैं। इस आयोजन के लिए विभागीय कर्मचारियों और समाजसेवी संगठनों का सहयोग भी लिया जाएगा।
वोटर डे पर सुबह आठ बजे जिलाधिकारी आवास से लाल डिग्गी होते हुए अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज मैरिस रोड और केला नगर चौराहे से महारानी अहिल्या बाई होल्कर स्टेडियम तक वोटर मैराथन दौड़ होगी। साढ़े नौ बजे एसएमवी इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता होगी। इससे पहले स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा वोटर जागरूकता रैली निकाली जाएगी। ओलंपियन शूटर अन्नूराज समारोह की शान बढ़ाएंगी।
नटेश्वर संस्कार भारती के रत्नकुमार वार्ष्णेय द्वारा स्टेडियम में नुक्कड़ नाटक होगा। सुबह साढ़े दस बजे तानसेन संगीत महाविद्यालय के सह संचालक परवेज द्वारा स्टेडियम में लोकगीतों का कार्यक्रम होगा। इसके बाद स्टेडियम में पुरस्कार वितरण और समापन होगा। गुरुवार को कमिश्नर कुंवर विक्रम सिंह ने कमिश्नरी और डीएम आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट में मतदान संकल्प की शपथ लेकर अधीनस्थों को भी दिर्लाई। पुलिस लाइन में परेड रिहर्सल के दौरान भी लोगों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान समस्त एडीएम सिटी मजिस्ट्रेट और सभी एसीएम और पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। संचालन अपर जिलाधिकारी प्रशासन शत्रुघ्न सिंह ने दोनों स्थानों पर किया। स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नौ प्रतियोगियों ने भाग लिया। इसमें आकांक्षा प्रथम रहीं। अर्शी खान ने द्वितीय और गोपाल बाबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।