{"_id":"6-10245","slug":"Aligarh-10245-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में चार ट्रेनें हो सकती हैं रद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में चार ट्रेनें हो सकती हैं रद
Aligarh
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। कोहरे के सीजन में ट्रेनों की लेटलतीफी दूर करने के लिए चार ट्रेनों को रद करने की तैयारी है जिससे ट्रैफिक लोड कम कर यातयात को सुगम बनाया जा सके। रेल प्रशासन गाड़ियों की लेटलतीफी को रोकने के लिए दूसरे उपाय भी करेगा। उधर, शनिवार को भी कई ट्रेनें लेट रहीं। रेल अफसरों की मानें तो हर साल की तरह ही इस बार भी ऊंचाहार एक्सप्रेस, जनता, लाल किला और फरक्का एक्सप्रेस को कुछ दिनों के लिए रद किया जा सकता है। जिससे दूसरी ट्रेनों को सही समय पर संचालित किया जा सके। चार ट्रेनों के रद होने से ट्रैफिक लोड कम होगा।
विज्ञापन