फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दौड़ में यशोदा-हरिओम ने मारी बाजी

दौड़ में यशोदा-हरिओम ने मारी बाजी

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Aligarh
Aligarh Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो)। स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक अंजना गोयल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। बालिका व बालक वर्ग के 600 मीटर दौड़ में इगलास की यशोदा और टप्पल के हरिओम ने प्रथम स्थान हासिल कर अपने ब्लाक को बढ़त दिलाई। मुख्य अतिथि अंजना गोयल ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कुछ करने का जज्बा हो तो सफलता जरूर मिलती है। संसाधन और फंड के अभाव के बावजूद प्रतियोगिता आयोजन के लिए आयोजकों की पीठ थपथपाई और कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों के अंदर निर्भीकता, सहिष्णुता, नेतृत्व व सहयोग की भावना का विकास होता है। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी, पू. मा. विद्यालय बेसवा, डीएस बाल मंदिर, श्रीराम जू. हा. स्कूल खैर, श्रीकृष्ण जू. हा. स्कूल समेत अन्य विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता का संचालन जिला व्यायाम शिक्षक सुशील कुमार शर्मा, कुमकुम सिंह, हरी सिंह और जितेंद्र सिंह ने किया। अध्यक्षता अखलाक अहमद खा ने की। कार्यक्रम में रामहरी शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed