{"_id":"6524012816eb4db47c0ef565","slug":"95-thousand-rupees-deposited-in-three-accounts-by-fraud-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: धोखाधड़ी कर तीन खातों में जमा कराए 95 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: धोखाधड़ी कर तीन खातों में जमा कराए 95 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 09 Oct 2023 07:03 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 09 Oct 2023 07:03 PM IST
सार
पीड़ित ने अलीगढ़ के साइबर क्राइम अधिकारी को मामले की जानकारी दी। लेकिन कोई कार्यवाही न होने पर पीड़ित ने थाने आकर मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
95 हजार की ठगी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में पिसावा क्षेत्र के गांव जलालपुर के एक युवक के खाते से धोखाधड़ी करके आरोपी खाता धारकों द्वारा 95 हजार रुपये तीन खातों में जमा करा लिए गए। जिसकी रिपोर्ट पीड़ित द्वारा थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
पीड़ित संदीप राठी ने बताया कि पिसावा के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में खाता है। धोखाधड़ी से 16 अप्रैल को तीस हजार रुपये एक खाताधारक ने अपने खाते में जमा करा लिए और पांच हजार रुपये दूसरे खाते में जमा कराए गए। इसकी सूचना साइबर क्राइम अधिकारियों को दे दी गई।
विज्ञापन
इसके बाद 30 अप्रैल को 60 हजार रुपये दो बार में एक अन्य खाते में जमा कराए। पीड़ित का आरोप है कि एक गैंग है, जो धोखाधड़ी करता है। जिसके चलते पीड़ित के खाते से 95 हजार रुपये उन्होंने अपने तीन खातों में जमा करा लिए। पीड़ित ने अलीगढ़ के साइबर क्राइम अधिकारी को मामले की जानकारी दी। लेकिन कोई कार्यवाही न होने पर पीड़ित ने थाने आकर मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन