फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   95 percent workers in this Aligarh factory

अलीगढ़ की एक फैक्टरी ऐसी भी: जहां हैं 95 फीसदी कर्मी महिलाएं, एकाउंटेंट-सुपरवाइजर से लेकर मैनेजर पद पर महिला

Fri, 12 Dec 2025 04:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 12 Dec 2025 04:12 PM IST
सार

इस फैक्टरी की सबसे खास बात यह है कि वर्कर लाइन से लेकर एकाउंटेंट, सुपरवाइजर और मैनेजर जैसे सभी महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं बेहद जिम्मेदारी और कुशलता से काम संभाल रही हैं।

विज्ञापन
95 percent workers in this Aligarh factory
ताला नगरी स्थित एक फैक्टरी में महिला कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में ताला नगरी के नाम से मशहूर अलीगढ़ में एक ऐसा औद्योगिक प्रतिष्ठान भी है, जो महिला सशक्तीकरण की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। सिक्योरिटी सील बनाने वाली यहां की एक फैक्टरी में 95 प्रतिशत कर्मचारी महिलाएं हैं, जो न केवल काम कर रही हैं, बल्कि इस प्रतिष्ठान को वैश्विक पहचान भी दिला रही हैं।

विज्ञापन


यह फैक्टरी चिरंजी लाल कन्या इंटर कॉलेज के पास रहने वाले आलोक झा की है। उनकी फैक्टरी में सिक्योरिटी सील बनाई जाती है। इसका उपयोग एक्सपोर्ट कंटेनर, कोरियर बैग और खाद्य पदार्थों की सीलिंग में किया जाता है। इस फैक्टरी की सबसे खास बात यह है कि वर्कर लाइन से लेकर एकाउंटेंट, सुपरवाइजर और मैनेजर जैसे सभी महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं बेहद जिम्मेदारी और कुशलता से काम संभाल रही हैं।
विज्ञापन


आलोक झा के इस उत्पाद की देश की कई नामी कंपनियां उपभोक्ता हैं। इसके साथ ही उनका यह कारोबार 36 देशों में फैला हुआ है। आलोक का कहना है कि उनकी फैक्टरी में महिलाओं के होने का लाभ व्यावसायिक माहौल में भी देखने को मिला है। वे कार्य के प्रति अधिक जिम्मेदार होती हैं। कार्य स्थल पर हमेशा पारिवारिक माहौल रहता है। महिलाओं को कार्य स्थल पर प्रोत्साहित करने के सराहनीय प्रयासों के लिए आलोक झा को यूरोप की कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed