फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सेटेलाइट बस स्टैंड पर पानी और छांव के लिए तरस रहे यात्री

सेटेलाइट बस स्टैंड पर पानी और छांव के लिए तरस रहे यात्री

Tue, 30 Apr 2019 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
सेटेलाइट बस स्टैंड पर पानी और छांव के लिए तरस रहे यात्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


त्वचा झुलसा देने वाली गरमी में सेटेलाइट बस स्टैंड पर यात्रियों को पानी और छांव के लिए भी तरसना पड़ रहा है। यहां से परिवहन अधिकारियों ने बसों का संचालन तो शुरू करा दिया है, लेकिन यात्रियों के बैठने और पीने के ठंडे पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। लू के साथ उड़ने वाली धूल यात्रियों की परेशानी और बढ़ा रही है।

मसूदाबाद बस स्टैंड की बिल्डिंग निर्माण के चलते अधिकारियों ने सेटेलाइट बस स्टैंड पर आधी अधूरी व्यवस्थाओं के साथ बसों का संचालन तो शुरू करा दिया। साथ ही 31 अक्टूबर 2018 को विधिवत उद्घाटन भी कर दिया, लेकिन यहां अभी तक अव्यवस्थाओं का आलम है। यहां न तो यात्रियों के बैठने के लिए उचित संख्या में सीट हैं और न ही पीने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था है।
विज्ञापन



प्याऊ से निकलने वाले पानी की उचित निकासी न होने के कारण बस स्टैंड के सामने ही जलभराव की समस्या हो गई है। यहां आने वाले यात्री गर्मियों में चलने वाली लू के साथ उड़ने वाली धूल से खासे परेशान हैं। एआरएम अलीगढ़ लोकेश राजपूत ने बताया कि बस स्टैंड निर्माण के लिए 40 लाख रूपये की धनराशि मिलने वाली थी, लेकिन चुनाव आचार संहिता के कारण मुख्यालय से धनराशि नहीं आई है। धनराशि मिलने के बाद यात्री सुविधाओं पर सबसे पहले काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed