फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   डीएस कॉलेज में जुटेंगे कई जिलों के कला शिक्षक

डीएस कॉलेज में जुटेंगे कई जिलों के कला शिक्षक

Wed, 05 Sep 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
डीएस कॉलेज में जुटेंगे कई जिलों के कला शिक्षक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


डीएस कॉलेज में सात सितंबर को ‘कला आचार्य’ चित्र प्रदर्शनी में अलीगढ़ सहित आसपास जिलों के कला शिक्षक जुटेंगे। इन कला शिक्षकों के उत्कृष्ट पेंटिंग भी प्रदर्शनी में दिखेगी। मुख्य अतिथि राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष सीताराम कश्यप होंगे, जबकि उद्घाटन डीएम चंद्रभूषण सिंह करेंगे।

राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश के बैनर तले शिक्षक दिवस पर दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सात सितंबर को शुरू होगी, जो आठ सितंबर तक चलेगी। प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। अब तक प्रदर्शनी में पेंटिंग लगाने के लिए 65 कला शिक्षकों ने अपनी सहमति दे दी है।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा सहित अन्य जिलों के कला शिक्षकों की पेंटिंग आ चुकी है। प्रदर्शनी संयोजिका व डीएस कॉलेज के चित्रकला विभाग की अध्यक्ष डॉ. सुनीता गुप्ता ने बताया कि इस प्रदर्शनी में वही पेंटिंग शामिल की जाएगी, जो किसी प्रदर्शनी में शामिल नहीं हुई है। राज्य स्तरीय पर होने वाली चित्र प्रदर्शनी को लेकर मंगलवार को तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed