फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   प्रधान डाकघर पर दूसरे दिन भी ग्रामीण डाक सेवकों का धरना

प्रधान डाकघर पर दूसरे दिन भी ग्रामीण डाक सेवकों का धरना

Thu, 24 May 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
प्रधान डाकघर पर दूसरे दिन भी ग्रामीण डाक सेवकों का धरना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्रधान डाकघर पर ग्रामीण डाक सेवकों ने दूसरे दिन भी धरना दिया। इस धरने में 200 से ज्यादा डाक सेवक शामिल हुए। मंगलवार से कमलेश चंद्र समिति की रिपोर्ट लागू न होने पर डाक सेवक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। डाक सेवकों का कहना है कि जब तक रिपोर्ट लागू नहीं होगी, तब तक सभी डाक सेवक हड़ताल पर रहेंगे।

बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे 200 से ज्यादा डाक सेवकों ने प्रधान डाकघर पर धरना दिया। ग्रामीण डाक सेवक संघ संघर्ष समिति के सचिव नागेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मुझे पता नहीं है कि 30 महीने पहले कमलेश चंद्र समिति की रिपोर्ट सरकार को सौंपी जा चुकी है, फिर भी उसे लागू करने में क्यों देरी की जा रही है।
विज्ञापन


मेरे सेवानिवृत्त होने में 9 महीने से ज्यादा का समय बचा है, लेकिन लगता है कि सेवानिवृत्ति के बाद अपने बच्चों से खाली हाथ मिलूंगा। डाक सेवकों को बंधुआ मजदूर बनाकर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर समिति के संरक्षक जेसी शर्मा, अध्यक्ष विवेक शर्मा, रवींद्र कुमार यादव, प्रेमपाल सिंह, केदारनाथ शर्मा, शिव कुमार, डाक सेवक शीलेंद्र सिंह, मनमोहन कश्यप, दलवीर सिंह, नरायन सिंह, गजेद्र सिंह, विक्रम सिंह, अनिल कुमार, ब्रह्मदत्त, शिव सिंह, चित्रगुप्त, तेजपाल सिंह, राजनलाल, गभाना, सोमना, वीरपुर आदि क्षेत्र के डाकसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed