{"_id":"5ab6b17a4f1c1b690e8b675a","slug":"91521922426-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलआईसी अधिकारियों व कर्मचारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलआईसी अधिकारियों व कर्मचारियों ने दिया धरना
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर फेडरेशन ऑफ एलआईसी क्लास वन एसोसिएशन, अलीगढ़ मंडल, ऑल इंडिया इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन तथा नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फ ील्ड वर्कर्स के संयुक्त तत्वावधान में एलआईसी के अधिकारियोें व कर्मचारियों ने कार्यालय समय के बाद मसूदाबाद स्थित मंडल कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता दुष्यंत सेंगर तथा सचिन जैन ने की। इस मौके पर 28 मार्च को प्रस्तावित एक घंटे की हड़ताल को सफल बनाने की अपील की गई।
धरने को संबोधित करते हुए प्रथम श्रेणी अधिकारी एसोसिएशन के महामंत्री यदुवंश सहाय ने बताया कि इन्हीं मांगों को लेकर 10 मार्च को भी दो घंटे तक धरना दिया था, लेकिन उच्च प्रबंधन अपनी हठधर्मिता पर आमादा है।
वित्तीय वर्ष की समाप्ति के समय होने वाले अत्यधिक कार्य, ग्राहक सेवा की आवश्यकताओं को अनदेखा करते हुए अधिकारियों तथा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को बातचीत के माध्यम से सुलझाने की जगह उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
बातचीत के लोकतांत्रिक उपाय के स्थान पर उच्च अधिकारी दमनात्मक रुख अपनाते हुए प्रमोशन पॉलिसी में मनमाने एकतरफ ा परिवर्तन किए जा रहे हैं। उच्च प्रबंधन की इस कार्यप्रणाली से अधिकारियों में हताशा फै ली हुई है। एलआईसी के चेयरमैन ने सरकार की सहमति से पिछले वेतन संशोधन के साथ पांच दिन के सप्ताह का प्रस्ताव दिया था परंतु आज ढाई साल से अधिक हो चुका है और यह प्रस्ताव लागू नहीं किया गया है ।
अलीगढ़ डिवीजन इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन के महामंत्री ललित शर्मा ने बताया कि इस समय तृतीय तथा चतुर्थ श्रेणी में कर्मचारियों की संख्या लगातार कम होती जा रही है, क्योंकि एलआईसी में पिछले 25 वर्ष से इन दोनों ही संवर्गों में कोई नियमित भर्ती नहीं की गई है ।
इस मौके पर आरके सक्सैना, अरुण जौहरी के अलावा अध्यक्षता कर रहे सचिन जैन, प्रथम श्रेणी अधिकारी एसोसियेशन के अध्यक्ष डीएस सेंगर, जाहिद कमाल, हैदर मेंहदी, डीसी गुप्ता, विजय एम लाल ने भी संबोधित किया। धरने में एमएम शर्मा, एसएस गुम्बर, ललित उपाध्याय, मौ. मुकीम, अवधेश पालीवाल, प्रवीण कुमार, मनोज गोयल, जितेंद्र, वीएस वर्मा, विकास गोयल, अनिल जैन, शोभिता, स्नेहलता, फ ारूकी आदि मौजूद थे।