{"_id":"5a7cba154f1c1b1d368b94ec","slug":"91518123541-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से महिला सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से महिला सहित दो की मौत
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जंक्शन रेलवे स्टेशन और पोरा रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। जीआरपी ने शवों को कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फिरोजाबाद स्टेशन रोड नई बस्ती निवासी 44 वर्षीय रूकसाना अपने ही परिवार की तरन्नुम और अन्य बच्चों के साथ टीएडी पैसेंजर ट्रेन से गुरुवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंची।
बताते हैं कि महिला रेलवे ट्रैक नंबर चार दिल्ली की ओर को पार करने का प्रयास कर रही थी तभी दिल्ली जा रही नॉन स्टाप ट्रेन मडुवाहडीह की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसे से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे जीआरपी के जवानों ने शव को कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
इससे पूर्व पोरा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार तड़के हसनपुर हाथरस निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद शाहिद की रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली। संभावना जताई जा रही है कि युवक की मौत आगरा-बरेली पैसेंजर की चपेट में आने से हुई है।
युवक दिल्ली में हीरो होंडा की एजेंसी में काम करता था। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन जीआरपी थाने पहुंच गए।