फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कश्मीर के मुफ्ती नासिर के खिलाफ थाने में तहरीर

कश्मीर के मुफ्ती नासिर के खिलाफ थाने में तहरीर

Sat, 03 Feb 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर के मुफ्ती नासिर के खिलाफ थाने में तहरीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा जम्मू-कश्मीर के मुफ्ती नासिर उल इस्लाम के खिलाफ थाना गांधी पार्क में तहरीर दी गई है। नासिर ने मुसलमानों की आबादी एवं जनसंख्या के आधार पर कथित रूप से देश के विभाजन की बात कही थी।

महासभा के नेता सचिन शर्मा द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि नासिर उल इस्लाम ने आबादी और जनसंख्या के आधार पर भारत के विभाजन की वकालत करते हुए कहा था कि भारत में मुसलमानों की संख्या 17 करोड़ से ज्यादा हो गई है।
विज्ञापन


उन्हें एक अलग देश दिया जाए। सचिन शर्मा का कहना है कि मुफ्ती नासिर का यह बयान पूर्ण रूप से राष्ट्रद्रोही और दोनों वर्गों में वैमनस्यता फैलाने वाला है। इसलिए मुफ्ती नासिर के खिलाफ प्राथमिकता दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर गजेंद्र पाल सिंह आर्य, जयवीर शर्मा, बबलू शर्मा, हरी शंकर शर्मा, अभिषेक गुप्ता, मनोज सैनी आदि मौजूद थे। इस संबंध में थाना गांधी पार्क के इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने बताया कि हिंदू महासभा द्वारा मुफ्ती नासिर के खिलाफ तहरीर दी गई है। प्रमाण हासिल करने के लिए मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed