फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पूर्णिमा को प्रवीण पहनाएंगे 14 फरवरी को अंगूठी

पूर्णिमा को प्रवीण पहनाएंगे 14 फरवरी को अंगूठी

Thu, 25 Jan 2018 03:00 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
पूर्णिमा को प्रवीण पहनाएंगे 14 फरवरी को अंगूठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के रियल एस्टेट कारोबार ठाकुर श्योराज सिंह एटा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह राजू भैया के समधी बनेंगे।

दोनों घरानों में रिश्ता तय हो गया है। 14 फरवरी को गूलर रोड स्थित गायत्री पैलेस में श्योराज सिंह के पुत्र प्रवीण राज सिंह एटा सांसद राजू भैया की पुत्री पूर्णिमा सिंह को अंगूठी पहनाएंगे। शादी 7 मार्च को मस्कट फार्म हाउस एवं रॉयल रेजीडेंसी में होगी।

ठाकुर श्योराज सिंह के दूसरे पुत्र प्रवीण राज सिंह वर्तमान समय में परिवार का रियट एस्टेट कारोबार संभाल रहे हैं। वह आर्किटेक्ट हैं और एनीमेशन कोर्स भी कर चुके हैं। वहीं पूर्णिमा सिंह राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की नातिन और राजू भैया की दूसरी संतान हैं।
विज्ञापन


राजू भैया के चार बच्चों में संदीप सिंह सबसे बड़े हैं और वर्तमान समय में प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री हैं। ठाकुर श्योराज सिंह ने बताया कि पूर्णिमा एमबीए कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को गायत्री पैलेस में रिंग सेरेमनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी समारोह धूमधाम से 7 मार्च को स्थानीय मस्कट फार्म हाउस एवं रॉयल रेजीडेंसी में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बातचीत करने के लिए राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह गत दिनों लखनऊ बुलाएं थे। चर्चा है कि शादी समारोह में देश एवं प्रदेश के कई प्रमुख लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed