फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   फिल्म पदमावत अलीगढ़ में नहीं होगी रीलीज

फिल्म पदमावत अलीगढ़ में नहीं होगी रीलीज

Thu, 25 Jan 2018 02:52 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
फिल्म पदमावत अलीगढ़ में नहीं होगी रीलीज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नामचीन फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की विवादित और इसके बाद चर्चित हुई फिल्म पद्मावत का एकमात्र इंटरनेट प्रिंट नई बस्ती स्थित सीमा सिनेप्लेक्स में आ गया है।

इस फिल्म के पोस्टर और प्रचार सामग्री भी यहां आ गई है, लेकिन सिनेमा हॉल के प्रबंधकों ने कहा है कि जब तक जिला प्रशासन उनको सुरक्षा की पूरी गारंटी नहीं देता, फिल्म नहीं दिखाई जाएगी। पुलिस सुरक्षा मिलने के बाद ही फिल्म का प्रदर्शन हो सकता है। अन्यथा की सूरत में नहीं..। फिल्म के पोस्टर बैनर भी अभी तक इस हाल में कहीं नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन


रामघाट रोड पीएसी के पास स्थित स्टार वर्ल्ड सिनेमा के प्रबंधक ने कहा कि उनके पूरे ग्रुप ने इस फिल्म का प्रदर्शन फिलहाल नहीं करने का फैसला किया है। इसलिए फिल्म का कोई प्रिंट नहीं मंगवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के लिहाज से तीन स्क्रीन में एक में ही फिल्म दिखाई जाएगी। अगर दर्शक जुटे तो दूसरी और तीसरी सभी स्क्रीन में अलग-अलग फिल्म दिखाई जाएगी। उदय सिंह जैन रोड स्थित वाड्रा बिग सिनेमा के सुनील शर्मा ने बताया कि पद्मावत का कोई प्रिंट अब तक नहीं मंगवाया गया है।

सुरक्षा के लिहाज से और अलग संगठनों के आक्रोश को देखते हुए उनकी भावनाआें का सम्मान करते हुए फिल्म नहंी मंगवाई गई है। बड़ी कंपनियों के फैसलों को देखते हुए अप्सरा और मीनाक्षी टॉकिज के प्रबंधकों ने भी अब तक इस बारे में कोई फैसला नहीं किया है।


इन सिनेमा हाल वालों का कहना है कि पहले दिन के प्रदर्शन और उसके माहौल को देखने के बाद ही आगे कोई फैसला लेंगे। जिला मनोरंजन कर अधिकारी ने बताया कि अलीगढ़ में स्टार वर्ल्ड सिनेमा ने प्रदर्शन से मना कर दिया है। केवल सीमा टॉकिज ने प्रदर्शन के लिए हामी भरी है वो भी सुरक्षा मिलने के बाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed