{"_id":"5a5a62454f1c1bf3408b4a66","slug":"91515872837-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट फैक्ट्री संचालकों के पुतले दहन होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट फैक्ट्री संचालकों के पुतले दहन होंगे
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
भाजपा किसान मोर्चा ने शनिवार को भी अमरपुर कोंडला में किसानों की पंचायत कर मीट फैक्ट्रियों से हो रहे प्रदूषण का विरोध किया।
मोर्चा के सह जिला प्रमुख ठा. राकेश सिंह ने छत्रपाल सिंह, कीटू सिंह, फतेह सिंह, नितिन कुमार, दीपक शास्त्री, चंद्रप्रकाश, जसवंत सिंह के साथ गांव पहुंच कर वहां किसानों को संबोधित किया। राकेश ने कहा कि जब तक गांव में भूजल और वायु प्रदूषण दूर नहीं होगा।
किसानों को राहत नहीं मिलेगी, तब तक ये प्रदर्शन जारी रहेगा। किसान मोर्चा किसी हाल में समझौता नहीं करेगा। आगे के प्रदर्शन में मीट फैक्ट्री संचालकों के पुतले दहन किए जाएंगे। ये प्रदर्शन मीट फैक्ट्रियों के सामने ही किया जा रहा है। शनिवार को प्रदर्शन का दूसरा दिन था। यहां पर आसपास के गांव के किसान भी शामिल हुए।