फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ के समतल मैदानों में लें पहाड़ों का मजा

अलीगढ़ के समतल मैदानों में लें पहाड़ों का मजा

Tue, 05 Sep 2017 01:43 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ के समतल मैदानों में लें पहाड़ों का मजा
अलीगढ़ के समतल मैदानों में लें पहाड़ों का मजा
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

अमर उजाला और अलीगढ़ एडवेंचर क्लब की ओर से दो दिवसीय आउटडोर चैंपियंस मीट 2017 और इंटर स्कूल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। छह और सात सितंबर को यह आयोजन अनूपशहर रोड पर एफएम टावर से दो किलो मीटर की दूरी पर रैंबो रूफ के एडवेंचर हैंग आउट पर किया जा रहा है। इसमें विभिन्न स्कूलों के करीब 400 बच्चे भाग ले रहे हैं।

इस क्लब के कैप्टन एएमयू माउंटेन क्लब के कप्तान रहे सुहेल अहमद हैं। जबकि क्लब के अध्यक्ष भारत के पर्वतारोही रहे अरविंद रतूरी रोही हैं। सुहेल अहमद ने बताया कि इस आयोजन का मकसद बच्चों को प्रेरित करना और उनमें साहसिक गतिविधियों के प्रति जोश पैदा करना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम एडवेंचर और खेल गतिविधियों के माध्यम से आत्मविश्वास, धैर्य, दृढ़ संकल्प को भी विकसित कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान भारत के पर्वतारोही अरविंद रतूरी अपने अभियान के अनुभव साझा करेंगे। साथ ही साहसिक खेल के सुझाव और जीवन में खेल के महत्व के विषय में बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन में ब्लासम स्कूल, रेडियंट स्टार इंग्लिश स्कूल, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, अलीगढ़ माडर्न स्कूल, अलीगढ़ कान्वेंट स्कूल, विजडम स्कूल, अल बरकात और अन्य स्कूल भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी के लिए 9219994888 और 9760108621 पर संपर्क किया जा सकता है।


यह गतिविधि होंगी
- आर्टिफिशियल वॉल क्लाइंबिंग, कैपिंग, सेल्फ डिफेंस, ताइक्वांडो, आर्चरी, बॉडी जोर्ब, मल्टी बाइन, स्विमिंग एंड अदर्स
स्कूल के बच्चों का समय- सुबह 8.30 से दोपहर 12.30 तक
सामान्य लोगों के लिए - समय शाम चार से छह बजे तक
स्थान- अनूपशहर रोड पर एफएम टावर से दो किलो मीटर की दूरी पर रैंबो रूफ के एडवेंचर हैंग आउट पर ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed