{"_id":"594d71cc4f1c1b1a098b4701","slug":"91498247628-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखर का ओवर फ्लो, पानी अस्पताल में भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखर का ओवर फ्लो, पानी अस्पताल में भरा
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोखर का ओवर फ्लो, पानी अस्पताल में भरा
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
स्मार्ट सिटी में चयनित शहर की व्यवस्थाएं अभी स्मार्ट नजर नहीं आ रही हैं। रामघाट रोड पर गांधी आई हास्पिटल के बराबर चंदनिया रोड पर पोखर के ओवर फ्लो हो रहे पानी की समस्या के समाधान के लिए सीसी सड़क तोड़कर उसे आई हास्पिटल के अंदर कर दिया गया है। इससे वहां मरीजों के वार्डों तक पानी पहुंच गया है। तीमारदारों को काफी असुविधा हो रही है। अस्पताल प्रशासन ने इस संबंध में नगर निगम से कहा है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
गांधी आई हास्पिटल के बराबर से ही चंदनिया के लिए रास्ता गया है। इसी रास्ते पर गांधी आई हास्पिटल का स्कूल भी है। यहीं पर एक पोखर भी है जिसमें स्थानीय आबादी का पानी आता है। कुछ दिनों पहले हुई बरसात आदि के चलते इस पोखर का पानी ओवर फ्लो करने लगा। इस समस्या के समाधान का हल इस तरह खोजा गया कि सीसी सड़क और गांधी नेत्र चिकित्सालय की दीवार को तोड़कर पानी अस्पताल की ओर धकेल दिया गया। इससे अब वह पानी अस्पताल परिसर में भर रहा है। अस्पताल परिसर का तल सड़क की अपेक्षा नीचा है, तो पानी तेजी से भर रहा है। इससे वहां गंदगी और मच्छर आदि की समस्या पैदा हो गई है। मरीजों के साथ आए तीमारदारों को इससे बहुत परेशानी हो रही है।
‘मैं बस लखनऊ से लौट रहा हूं। अस्पताल की जो भी समस्या है उसे जल्द से जल्द समाधान कराया जाएगा’
- संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त
अस्पताल परिसर में जलभराव
अलीगढ़। गांधी नेत्र चिकित्सालय परिसर में इस समय गंदा पानी भरा हुआ है। शहर विधायक शुक्रवार को अपनी आंखों का परीक्षण कराने वहां गए, तो उन्होंने यह नजारा देखा। उन्होंने कमिश्नर और नगर आयुक्त को फोन कर जलभराव का निस्तारण कराने को कहा। नगर आयुक्त को पत्र लिखकर कहा कि अस्पताल में आने वाले लोग रोग मुक्त होने के बजाय संक्रमित हो रहे हैं। इस समस्या का तत्काल निस्तारण किया जाए।