Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   901 villages came under Aligarh Urban in 125 years

बड़ा बदलाव: 125 साल में अलीगढ़ शहरी क्षेत्र का हिस्सा बन गए 901 गांव, एक समय ऐसा आया कि कम हुई जनसंख्या

Tue, 30 Dec 2025 06:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 30 Dec 2025 06:09 PM IST
सार

1901 से 1961 तक जिले की जनसंख्या में उतार-चढ़ाव रिकॉर्ड हुआ। 1901 में जिले में 1753 गांव थे। 1911 में संख्या बढ़कर 1774 हो गई, लेकिन आबादी 3 फीसदी यानी 35,142 घट गई।

विज्ञापन
901 villages came under Aligarh Urban in 125 years
गांव - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

नई जनगणना शुरू होने जा रही है। 125 साल के इतिहास पर नजर डालें तो आबादी में 348 फीसदी की वृद्धि हुई है। इस दौरान शहरीकरण तेजी से बढ़ा और 901 गांव शहरी क्षेत्रों में शामिल हो गए। 1911 से 1921 की जनसंख्या में एक लाख से अधिक की कमी आई थी। यह वह दौर था, जब प्लेग-हेजा और मलेरिया महामारी बनकर टूट पड़े थे। 

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले में सांख्यिकी विभाग के अनुसार 1901 से 1961 तक जिले की जनसंख्या में उतार-चढ़ाव रिकॉर्ड हुआ। 1901 में जिले में 1753 गांव थे। 1911 में संख्या बढ़कर 1774 हो गई, लेकिन आबादी 3 फीसदी यानी 35,142 घट गई। 1921 में 30 गांवों के साथ 9 फीसदी यानी 1,03,935 आबादी कम हुई। 1931 में स्थिति सुधरी और आबादी में लगभग 10 फीसदी यानी 1,10,000 जनसंख्या की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि 1901 की तुलना में 1931 में 29 हजार आबादी अधिक थी। 1941 में गांवों की संख्या 1745 हो गई और आबादी 17 फीसदी बढ़कर करीब 2,00,896 हो गई। 1971 तक ग्रामीण आबादी तेज वृद्धि देखी गई। गांवों की संख्या 1717 पहुंची और कुल आबादी 21,11,829 हो गई। 1971 की तुलना में 2011 में गांव की संख्या 545 कम हो गई। मगर आबादी करीब 15 फीसदी बढ़ कर 24,56,698 पहुंच गई। 14 साल बाद 2025 में 310 गांव ही नहीं कम हुए बल्कि आबादी भी 1,71,633 घट गई। वर्तमान में 852 गांव में 22,85,065 लोग रहे रहे है।
विज्ञापन


हालांकि गांव की संख्या कम होती गई। शहरी क्षेत्र का विस्तार होता रहा। आबादी बढ़ती गई 2011 की जनगणना में जनसंख्या 2456698 दर्ज की गई। वृद्धि दर 15 फ़ीसदी रही। 2011 के बाद शहरी क्षेत्र में शामिल हुए गांव देवी नगला निवासी राकेश यादव कहते हैं कि गांव से शहर आने के बाद तमाम शहरी सुविधाओं का लाभ मिला है, तेजी से विकास हो रहा है। डॉक्टर नवीन कुमार भी मानते हैं कि गांव से शहर में आने के बाद तस्वीर तेजी से बदल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

125 साल में जिले की आबादी में करीब 348 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 1901 की तुलना में जिले की आबादी करीब 2977897 बढ़ी है। यही नहीं 901 गांव शहर में शामिल हुए है। इससे इन गांवों और ग्रामीणों का तेजी से विकास हो रहा है।-अनिल कुमार दीक्षित, डीएसटीओ।


जनगणना के अनुसार प्रति दशक गांवों की संख्या व जनसंख्या
वर्ष               गांव            जनसंख्या

1901...1753...9,82,452
1911...1774...9,75,925
1921...1724....8,79,983
1931...1779...9,72,843
1941...1745...11,28,372
1951...1746...12,53,988
1961...1714...14,78,577
1971...1717...17,34,798
1981...1704...19,82,781
1991...1706...18,10,294
2001...1180...21,27,592
2011...1162...24,56,698
2025...852....22,85,065

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed