{"_id":"5cb39bddbdec222dc91319d6","slug":"81555274717-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में देवी पूजन के लिए उमड़ी भीड़ तो घरों में हुआ कन्या पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में देवी पूजन के लिए उमड़ी भीड़ तो घरों में हुआ कन्या पूजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
नवरात्र के अंतिम दिन नवमी पर शहर के प्रमुख मंदिरों में देवी पूजन के लिए भीड़ उमड़ी। भीड़ को देखते हुए मंदिरों में लाइन लगाकर श्रद्धालुओं को पूजा करने का समय दिया गया। देवी पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने घरों में कन्या पूजन किया। इसके तहत कन्या, लांगुरा को भोजन कराकर उनको उपहार देकर विदाई दी। वहीं देर शाम भी मंदिरों में देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान मंदिरों में मेले जैसा नजारा लगा रहा।
बता दें कि शहर के हाथरस अड्डे स्थित पथवारी मंदिर, बस स्टेंड स्थित चामड़ मंदिर, दुबे पड़ाव स्थित पथवारी मंदिर, महेंद्र नगर स्थित मां काली मंदिर, सासनीगेट स्थित काली मंदिर, मथुरा रोड स्थित देवी मंदिर, मानिक चौक स्थित चामड़ मंदिर, मामू भांजा स्थित राधामोहन मंदिर, स्वर्ण जयंती नगर रामघाट रोड़ पर स्थित वैष्णो देवी मंदिर, नौरंगाबाद स्थित नवदुर्गा मंदिर, श्री वार्ष्णेय मंदिर में देवी के पूजन के लिए काफी भीड़ उमड़ी। भीड़ के मद्देनजर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने लाइन लगवाकर पूजा अर्चना करवाई।
कई मंदिरों में सुबह हवन यज्ञ का आयोजन भी हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर अपने परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। नवदुर्गा मंदिर पर परंपरागत रूप से मेले का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं में मंदिरों के बाहर स्टॉल लगाकर प्रसाद बांटा। वहीं घर-घर में कन्या लांगुरा को भोजन कराया गया। देर शाम भी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भजन संध्या, माता की चौकी में बैठकर श्रद्धालुओं ने सत्संग किया। माता के भजन गाकर लोगों ने नृत्य भी किया।
विज्ञापन
अचलताल स्थित नवदुर्गा गायत्री मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में योगेश, सुनीता, डौली, हेमलता, ओमवती, रेखा, सुशीला, कुसुम, प्रिया, पं. शिवसेवक मिश्रा, पं. राम प्रसाद आदि थे। जयगंज राधामोहन मंदिर के पास अमानुल्लाह खां द्वारा भंडारा कराया गया। जिसमें विशाल सक्सेना, विकास सक्सेना, उमेश सक्सेना, मुन्नालाल, बांके बिहारी, मो. हनीफ, मो. उमर आदि का सहयोग रहा।
मां सरस्वती सांस्कृतिक क्लब द्वारा नौरंगाबाद स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षा रेशू अग्रवाल, भुवनेश अग्रवाल, स्वाति कुमारी, आकृति अग्रवाल, प्रगति रानी, भुवनेश अग्रवाल, गगन कुमार आदि थे। युवा हार्डवेयर सेवा समिति द्वारा मदार गेट चौराहे पर आयोजित विशाल भंडारे में अध्यक्ष संजय गुप्ता, मोहित माहेश्वरी, समीर रायजादा, मुकुल शर्मा, अनुज गुप्ता, कमल बंगाली, अंकित माहेश्वरी, अमित माहेश्वरी का सहयोग रहा। नौरंगाबाद नवदुर्गा मंदिर में भीड़ के चलते सेवा भारती, आरएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा निशुल्क वाहन पार्किंग की व्यवस्था करते हुए यातायात को सुचारू कराया गया। जिसमें भूपेंद्र शर्मा, प्रांसु राजपूत, हर्ष लोधी, तुषार सिंह, विनीत शर्मा, जतिन कुमार, हिमांशु शर्मा, सुनील भंडारी का सहयोग रहा।
राम जन्मोत्सव के भी आयोजित हुए कार्यक्रम
अयोध्या धाम आश्रम वृंदावन सेंटर अलीगढ़ शाखा के श्री सीताराम संकीर्तन मंडल द्वारा बराई स्ट्रीट स्थित बिहारी जी मंदिर में धूमधाम से रामजन्मोत्सव मनाया गया। मंगला श्रंगार मनोज दास ने किया। रमणरेती से आए महीपाल महाराज ने प्रवचन सुनाए। नित्यानंद द्वारा सालिग्राम भगवान का अभिषेक किया गया। इस मौके पर मनोज दास, पं. विपिन सारस्वत, सुषमा वशिष्ठ, शिवम वर्मा, राहुल वर्मा आदि थे। ओउम श्री साईं सेवा समिति व महिला सभा द्वारा साईं मंदिर द्वारिकामाई रघुवीरपुरी पर रामनवमी पर्व के उपलक्ष्य में सुबह साईं बाबा की काकड़ आरती हुई। इसके बाद दुग्धाभिषेक किया गया। श्रंगार आरत, हवन के बाद भजन संध्या आयोजित हुई। जिसमें महिला श्रद्धालुओं ने नृत्य भी किया। इस मौके पर वेद प्रकाश गुप्ता, भूपेंद्र गुप्ता, अनीता सिंह, सीमा गुप्ता, योगेश कुमार शर्मा, मुकेश अग्रवाल, नवीन गोयल, जियालाल शर्मा, चिराग अरोरा आदि थे।