फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   डिफेंस कॉरीडोर के लिए टप्पल की भूमि अस्वीकृत, अब अंडला का प्रस्ताव

डिफेंस कॉरीडोर के लिए टप्पल की भूमि अस्वीकृत, अब अंडला का प्रस्ताव

Fri, 09 Nov 2018 02:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 09 Nov 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
डिफेंस कॉरीडोर के लिए टप्पल की भूमि अस्वीकृत, अब अंडला का प्रस्ताव
प्रतीकात्मक तस्वीर
महत्वाकांक्षी डिफेंस कॉरीडोर इंडस्ट्रियल एरिया के लिए टप्पल भी भूमि स्वीकृत नहीं हुई। जिलाधिकारी ने अब अंडला की लगभग 46 हेक्टेयर भूमि का प्रस्ताव शासन के पास भेजा है। टप्पल की भूमि कीमती होने के कारण अस्वीकृत हुई है।
विज्ञापन


यूपीईआईडीए की टीम स्थानीय अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण कर चुकी है। स्थल की उपयोगिता प्रथम दृष्टया अनुपम है। यूपीईआईडीए की सलाहकार दिल्ली स्थित बड़ी कंपनी इसका विस्तृत आंकलन कर रही है।
विज्ञापन


एफआईएम आश्वस्त है कि अलीगढ़ के उद्यमियों को शासन, प्रशासन एवं यूपीईआईडीए के प्रयासों से एक सुनियोजित औद्योगिक प्रांगण जल्दी ही मिलेगा। उल्लेखनीय है कि एफआईएम, यूपीईआईडीए के नॉलेज पार्टनर का कार्य भली भांति कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीईआईडीए के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि आगामी 14 नवंबर से 16 नवंबर तक 3 दिवसीय यूपी डिफेंस एक्सपो 2018 का आयोजन यूपीईआईडीए की ओर से स्टेडियम ग्राउंड, चंद्रशेखर आजाद यूनिवर्सिटी कानपुर में हो रहा है। इस में अलीगढ़ के इच्छुक उद्यमी केवल दस हजार रुपये की प्रतिभूति देकर निशुल्क ही अपने उत्पादों एवं विशिष्टता को प्रदर्शित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed