{"_id":"5bc64f36bdec22694517cd3e","slug":"81539723062-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमएस बोलीं सास की भूमिका की जांच हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमएस बोलीं सास की भूमिका की जांच हो
Updated Wed, 17 Oct 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़। मोहन लाल गौतम जिला महिला चिकित्सालय में एक महिला द्वारा प्रसूता को झांसा देकर बच्चा ले जाने के मामले में सीएमएस डॉ. गीता प्रधान ने प्रसूता की सास की भूमिका की जांच की मांग की है।
सोमवार को जिला महिला अस्पताल में एक महिला प्रसूता को झांसा देकर उसका बच्चा लेकर चंपत हो गई। इसके बाद हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। मंगलवार को भी अस्पताल में सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम चलता रहा। सीएमएस डॉ. गीता प्रधान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि बच्ची को ले जाने वाली महिला प्रसूता की सास के साथ काफी घुल-मिल रही है। दोनों साथ में पहले अस्पताल के गेट से बाहर निकलीं। इसके बाद जब गेट पर मौजूद चाय वाले ने गरम पानी देने से इनकार कर दिया तो वह मलखान सिंह जिला अस्पताल में चली गईं। वहां से करीब 15 मिनट बाद आरोपी महिला वापस अस्पताल आती है।
कुछ देर बाद वही महिला बच्ची को लेकर अस्पताल के गेट से बाहर निकल रही है। गौरतलब है कि आरोपी महिला बच्ची को लेकर जिला अस्पताल में प्रवेश कर जाती है। जहां पर प्रसूता की सास पहले से ही मौजूद है। इसके करीब 15 मिनट के बाद सास फिर से महिला अस्पताल में आती है। इस पूरे घटनाक्रम में आरोपी महिला और प्रसूता की सास में कहीं भी अजनबी होने का अहसास नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि हमारे अस्पताल के कैमरे पूरी तरह सही काम कर रहे हैं। इसलिए घटनाक्रम पूरी तरह हमारे अस्पताल के कैमरों में कैद हुआ है। जिला अस्पताल के कैमरे खराब हैं इसलिए वहां की फुटेज प्राप्त नहीं हो सकी है।