{"_id":"5b942635867a557ea52f2276","slug":"81536435765-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार से प्रारंभ होगा विशाल देवछट मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार से प्रारंभ होगा विशाल देवछट मेला
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
खेरेश्वरधाम में देवछट विराट मेला 15 सितंबर से लगेगा। इस मेले में प्रतिवर्ष की तरह विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी होंगी। जिसका समापन 24 सितंबर को होगा।
शनिवार को बस स्टैंड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान खेरेश्वर महादेव व दाऊजी महाराज समिति के अध्यक्ष ठा. सत्यपाल सिंह ने बताया कि दस दिवसीय इस मेले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
जिसमें सांस्कृतिक आयोजन, देश भक्ति कार्यक्रम, विद्यार्थी सम्मान समारोह, कबड्डी प्रतियोगिता, बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता, कुश्ती-दंगल, रागिनी आदि कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जबकि हरिदास नाट्यशाला में नियमित रूप से श्रीकृष्ण रासलीला व रसिया दंगल का कार्यक्रम रहेगा।
विज्ञापन
यहां उन्होंने बताया कि सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गईं हैं। इस मौके पर गेहराज सिंह, ऋषिओम शर्मा, मुकेश बिहारी सराफ, धर्मवीर सिंह, गौर अग्रवाल, संजय शर्मा, देवेंद्र सिंह चौहान, सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।