फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रसमलाई पठानी सूट ने बाजार में कराई आमद

रसमलाई पठानी सूट ने बाजार में कराई आमद

Sat, 02 Jun 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
रसमलाई पठानी सूट ने बाजार में कराई आमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


आज (शनिवार) रमजान का 17वां रोजा है। ईद का चांद दिखने में 12-13 दिन ही बचे हैं। लिहाजा, ईद की खुशियों की खुशामदीद (स्वागत) के लिए बाजार दुल्हन की तरह सजने लगे हैं।

हालांकि, दिन में तल्ख धूप के चलते खरीदारों की भीड़ कम रहती है, लेकिन इफ्तार के बाद बाजार में रौनक बढ़ जाती है। ईद में सबसे ज्यादा कुर्ते-पायजामे की खरीदारी होती है। इसी नए कुर्ते-पायजामे में लोग ईदगाह में नमाज पढ़ने जाते हैं।
विज्ञापन


युवाओं की पसंद पठानी सूट है। इस बार बाजार में रसमलाई पठानी सूट ने आमद दर्ज कराई है। अलबत्ता, अभी भी युवा सफेद रंग के कुर्ते-पायजामे को तवज्जो दे रहे हैं। वहीं, डिजाइनर कुर्ते-पायजामे को युवा सिलवा रहे हैं। मगर, पिछले कई दिनों से टेलर्स ने ऑर्डर लेना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडीमेड कुर्ते की कीमतें
कपड़ा कीमत
पठानी सूट 500-1500 रुपये
लेनन कुर्ता 650-1200 रुपये
लॉन कुर्ता 400-1200 रुपये
पठानी सूट रसमलाई 600-1500 रुपये
नेट कुर्ता 250-650 रुपये
लाइनिंग कुर्ता 450-650 रुपये
पठानी सूट (बच्चा) 350-650

विदेशी टोपियों की कीमतें
देश कीमत
इंडोनेशिया 15-100
टर्की 20-110
चाइनीज 20-80
इंडियन 10-100
बाड़ीवाल 50-100
लखनऊ चिकन 60-100
बांग्लादेश 60-100

कॉटन और लखनवी चिकन के कुर्ते काफी पसंद किए जा रहे हैं। दरअसल, ये कुर्ते गर्मी के मौसम में ज्यादा आरामदायक होते हैं। इस वक्त शदीद (जबर्दस्त) गर्मी भी पड़ रही है।
-शारिक कुरैशी, शारिक चिकन हाउस, ऊपरकोट

ईद की तैयारियों के साथ कुर्ता-पायजामा की खरीदारी तो होती है, साथ ही टोपियों की भी जबर्दस्त खरीदारी होती है। देश के साथ विदेश की भी टोपियां लगाना लोग पसंद करते हैं।
-तौफीक अहमद, आपका अपना हैंडलूम इंपोरियम, ऊपरकोट

कुर्ता-पायजामा की सिलाई का 10-12 रमजान से ऑर्डर लेना बंद कर दिया है। अभी भी ग्राहक आ रहे हैं, उन्हें मना कर दे रहे हैं। 70 साल से सिलाई व्यवसाय से जुड़े हैं।

-शौकत अली, एम. अली टेलर्स, करीम चौराहा

10-12 रोजा से लोगों से सिलाई के लिए ऑर्डर लेना बंद कर दिया है। रमजान का चांद दिखने के बाद से ही ऑर्डर आने लगे थे। मगर, ज्यादा काम होने के चलते अब मना करना पड़ रहा है।
-मोहम्मद शकील टेलर्स, चा गरमाया, करीम चौराहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed