{"_id":"5a7617394f1c1b805a8b7c40","slug":"81517688633-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसओ ने किया बायो डीजल पेट्रोल पंप सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसओ ने किया बायो डीजल पेट्रोल पंप सील
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
पंप खोलने से पहले पूर्ति विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र न लेना हरदुआगंज के गांव भुढ़ासी के बायो डीजल पंप संचालक को भारी पड़ गया। पास के पंप संचालक की शिकायत पर डीएसओ ने कार्रवाई करते हुए पंप को सील कर दिया। पंप संचालक को एक सप्ताह में सभी दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
हरदुआगंज के गांव भुढांसी में एक व्यक्ति ने बायो डीजल पंप खोल लिया था। इस पंप को खोलने के लिए हालांकि लाइसेंस की जरूरत नहीं है, लेकिन पूर्ति विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य है।
पिछले दिनों पास के पंप संचालक ने शिकायत की कि उक्त पंप पर बायो डीजल के बजाय पेट्रोल डीजल बिक रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएसओ ने शनिवार को पंप पर छापा मारा।
विज्ञापन
अनापत्ति प्रमाणपत्र न होने पर पंप को सील कर दिया। डीएसओ नीरज सिंह ने बताया कि बायो डीजल पंप खोलने के लिए जिला ंप्रशासन की एनओसी की जरूरत होती है।
लेकिन संचालक ने एनओसी नहीं ली थी। इस वजह से पंप सील किया गया है। संचालक महावीर सिंह को संबंधित कागजात पेश करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।