फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नए साल के जश्न में खलल डालने वालों से निपटने को तैयार रही पुलिस

नए साल के जश्न में खलल डालने वालों से निपटने को तैयार रही पुलिस

Mon, 01 Jan 2018 01:53 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
नए साल के जश्न में खलल डालने वालों से निपटने को तैयार रही पुलिस
नए साल के जश्न में खलल डालने वालों से निपटने को तैयार रही पुलिस
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

असामाजिक तत्वों द्वारा नए साल के जश्न में कोई बाधा उत्पन्न न कर दें। इनसे निपटने के लिए पुलिस ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। रविवार को पुलिस इसी रूपरेखा पर शहर के इलाकों में गश्त करते रहे। इसके साथ ही प्रमुख स्थानों पर बनाए चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस ने बाइक सवारों के खिलाफ चेकिंग अभियान भी चलाया।

रविवार को पूरे दिन लोग नए साल के जश्न की तैयारी करने में लगे रहे। देर रात जैसे ही 12 बजे नए साल का जश्न शुरू हो गया, लेकिन पुलिस ने इसकी पहले से ही तैयारी कर ली थी। साल के अंतिम दिन पुलिस मैरिस रोड, सेंटर प्वाइंट, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, महानगर के होटल एवं रेस्टोरेंटों के बाहर सक्रिय दिखाई दी।
विज्ञापन


इसके साथ ही महानगर में प्वाइंट बनाकर चेकिंग की गई। इस दौरान बाइक पर तीन युवकों को पुन: न आने की चेतावनी देकर छोड़ा गया। एसएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से देहात से पांच थाना प्रभारी, क्यूआरटी, स्वॉट, दो प्लाटून पीएसी के साथ एक सैकड़ा से अधिक कांस्टेबलों को महानगर में तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें शहर के पॉश इलाकों के साथ हुड़दंगों के लिए विख्यात सड़कों पर तैनात किया गया। पुलिस बल के तैनात होने के कारण हुड़दंग की सोचने वाले भी अपनी मंशा से पीछे हट गए। देर रात 12 बजते ही लोगों ने नए साल का जश्न शुरू कर दिया जो कि काफी देर तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed