फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दीपावली के त्योहार को भुनाने में लगे हैं नेताजी

दीपावली के त्योहार को भुनाने में लगे हैं नेताजी

Wed, 18 Oct 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
दीपावली के त्योहार को भुनाने में लगे हैं नेताजी
दीपावली के त्योहार को भुनाने में लगे हैं नेताजी
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

निकाय चुनाव में आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाद राजनेता सक्रिय हो गए हैं। टिकट के दावेदारों ने सोशल मीडिया के साथ-साथ अब अन्य माध्यमों से प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया है। टिकट के लिए तो पार्टी के अंदर दावेदारी कर ही रहे हैं। साथ ही इस दौरान वह प्रचार के माध्यम से जनसंपर्क भी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने दीपावली के त्योहार को भुनाना शुरू कर दिया है।


निकाय चुनाव में आरक्षण की स्थिति साफ हो गई है। ऐसे में प्रमुख दलों में दावेदारों ने अपनी दावेदारी शुरू कर दी है। हालांकि किसी भी दल ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है, लेकिन यह दावेदार पार्टी आलाकमान के सामने खुद को पार्टी का पुराना कार्यकर्ता तो बता ही रहे हैं।
विज्ञापन


साथ ही यह भी बताना नहीं भूल रहे कि उनकी जनता में काफी पकड़ है। यदि उन्हें पार्टी ने टिकट दिया तो जीत पक्की है। कु छ नेताओं ने समर्थकों से अपना स्वागत आदि भी कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं यह नेता जनता से संपर्क भी कर रहे हैं और सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से अपना प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसके लिए फि लहाल इन नेताओं ने दीपावली और अन्य पर्वों को माध्यम बनाया है। नेताओं ने होर्डिंग्स, बैनर आदि बनवाना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर भी यह अभी से दीपावली की बधाइयां दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed