फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बिखरे कूड़े से निजात दिलाएंगे मोबाइल कांपेक्टर

बिखरे कूड़े से निजात दिलाएंगे मोबाइल कांपेक्टर

Sun, 01 Oct 2017 05:31 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
बिखरे कूड़े से निजात दिलाएंगे मोबाइल कांपेक्टर
शहर में बिखरे कूड़े से निजात दिलाएंगे मोबाइल कांपेक्टर
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

शहर में साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने और जगह-जगह फैली गंदगी से निजात दिलाने के लिए नगर निगम शहर में विभिन्न स्थानों पर मोबाइल कांपेक्टर लगाएगा।

यह कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट की तरह होंगे। छोटी गाड़ियां सीधे इनमें कूड़ा डालेंगी। इनके भर जाने पर इनको कंटेनर सहित उठाकर अनलोड किया जा सकेगा। साथ ही शहर में 10 विभिन्न स्थानों पर अंडरग्राउंड डस्टबिन लगाए जाएंगे। मैकेनिकल लिफ्ट से इनको आपरेट किया जाएगा।

पिछले दिनों शहर विधायक संजीव राजा ने नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को लखनऊ में मुलाकात के दौरान बताया कि शहर बहुत अच्छा है, लेकिन गंदगी की समस्या बहुत पुरानी है। तंग रास्तों पर कूड़े के ढेर शहर की तस्वीर को बदरंग बनाते हैं। नगर निगम अपने सीमित संसाधनों से जितना संभव है कर रहा है, लेकिन इस दिशा में और प्रयास करने की जरूरत है।
विज्ञापन


इस पर सुरेश खन्ना ने परामर्श दिया कि शहर में जो जगह-जगह कूड़ा कलेक्शन के प्वाइंट हैं और जहां पर कूड़ा बिखरा रहता है। उन स्थानों पर मोबाइल कांपेक्टर रखवा दिए जाएं। यह कांपेक्टर इस तरह डिजाइन किए गए हैं कि इनमें छोटी गाड़ियां कूड़ा डाल सकती हैं। भर जाने पर इनको सीधे वाहन की चैसिज पर रखकर शहर से बाहर ले जाकर अनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक कांपेक्टर चार पांच कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट के कूूड़े को कलेक्ट कर सकता है। इससे सड़क पर कूड़ा फैलने की समस्या भी खत्म हो जाएगी और बदबू भी नहीं होगी। नगर विकास मंत्री ने इससे संबंधित एक वीडियो भी विधायक संजीव राजा को दिखाया।

विधायक ने प्राथमिक तौर पर इस पर सहमति जतायी है। जल्द ही शासन की सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद स्थानीय नगर निगम को इस संबंध में दिशा निर्देश भेज दिए जाएंगे।


इसके अलावा शहर में 10 स्थानों पर अंडरग्राउंड डस्टबिन फिट करने की भी तैयारी है। इनको हाइड्रोलिक सिस्टम से सतह के ऊपर लाया जाएगा। खाली करने के बाद इनको फिर से नीचे कर दिया जाएगा। शहर में बेहद तंग इलाकों में इनको लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed