{"_id":"59aaff4b4f1c1b1b278b4f9b","slug":"81504378699-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल जूनियर, राजा रेंचो, दीपक मचाएंगे धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल जूनियर, राजा रेंचो, दीपक मचाएंगे धमाल
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल जूनियर, राजा रेंचो, दीपक मचाएंगे धमाल
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
मेला श्रीदाऊजी महाराज में इस बार लाफ्टर शो ऐतिहासिक होगा। लाफ्टर शो में मुंबई के मशहूर टीवी कलाकार एवं कई अन्य बेहतरीन कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
यह दावा शनिवार को लाफ्टर शो संयोजक सोनवीर चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में किया। उन्होंने बताया कि इस बार लाफ्टर शो बड़ी ऊंचाईयों को चूमेगा।
लाफ्टर विजेता प्रताप फौजदार अपनी कॉमेडी सुनाकर हाथरस की जनता को लोट पोट कर देंगे। इनके अलावा अनिल जूनियर, राजा रेंचो, दीपक सैनी लटूरी सिंह लठ्ठ अपनी कॉमेडी सुनाकर आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। लाफ्टर शो का मुख्य आकर्षक हरियाणा के प्रसिद्ध सिंगर राधेश्याम राधे, जिनका सुप्रसिद्ध गाना ओ गोरिए गोली चल जावेगी, रहेगा।
सीआईडी, इंडिया गॉट टैलेंट, क्राइम पेट्रोल, सावधान इंडिया और जग्गा जासूस जैसे कई धारावाहिकों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके निष्कर्ष दीक्षित भी लाफ्टर शो में धूम मचाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा मुंबई की मशहूर बॉलीवुड डांसर प्रियंका चौधरी भी अपने नृत्य कौशल का प्रदर्शन करेंगी। वॉयस ऑफ इंडिया में क्वार्टर फाइनलिस्ट रहीं ममता माल्या और म्यूजिक डायरेक्टर आकाश बागड़ी भी धमाल मचाने आ रहे हैं। राजस्थान का मशहूर कल्चरल एक्ट तनूरा भी लाफ्टर शो में दिखाया जाएगा।
इसके अलावा मुंबई के मशहूर डांस ग्रुप भी अपनी कला का जलवा बिखेरेंगे। इस मौके पर उनके साथ कार्यक्रम के व्यवस्थापक पवन तिवारी, मुकेश गुप्ता, राजीव सिंघल, मान्धाता सिंह, रवि गहलोत, राजेंद्र तिवारी, अनिल कुमार, कमल शर्मा, सतीशचंद्र घी वाले, योगेश टीटू, पप्पू पहलवान, अतुल आंधीवाल, योगेश गुप्ता, गिरीश पौरुष नंदू आदि उनके साथ उपस्थित थे।