फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   81 km carrying parents on shoulder to offer kanwar

Aligarh News: कलयुग के श्रवण कुमार, 81 किमी कांधे पर माता-पिता को लेकर चले कांवड़ चढ़वाने

Sat, 15 Jul 2023 07:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 15 Jul 2023 07:10 PM IST
सार

एक माता-पिता के तीन बेटे श्रवण कुमार के रूप में नजर आए। बांस के दो किनारों पर रस्सी के सहारे के सहारे खटोले बांधकर उसमें माता-पिता को बिठाकर यह तीनों युवक उन्हें सासनी के विलेश्वर धाम मंदिर में भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करवाएंगे।

विज्ञापन
81 km carrying parents on shoulder to offer kanwar
मां-बाप को कंधे पर ले जाते तीनों बेटे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रवण कुमार बनने के लिए त्रेता युग ही नहीं चाहिए। मन में अगाध श्रद्धा वाले बच्चे आज भी अपने माता-पिता के लिए श्रवण कुमार के रूप में नजर आते ही रहते हैं। ऐसे ही एक माता-पिता के तीन बेटे श्रवण कुमार के रूप में नजर आए। बांस के दो किनारों पर रस्सी के सहारे के सहारे खटोले बांधकर उसमें माता-पिता को बिठाकर यह तीनों युवक उन्हें सासनी के विलेश्वर धाम मंदिर में भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करवाएंगे।

विज्ञापन


हाथरस जनपद के कस्बा सासनी के हरी नगर कॉलोनी निवासी करीब 75 वर्षीय नेत्रहीन बदन सिंह बघेल और उनकी पत्नी अनार देवी को उनके तीनों पुत्र रमेश, विपिन और योगेश रामघाट में गंगा स्नान कराने लाए। गंगा स्नान कराने के बाद रामघाट से ही कांधे पर कांवड़ और उसी में बंधे खटोलों पर माता-पिता को बिठाकर तीनों बेटे कांधे पर उठाकर सासनी कस्बे के विलेश्वर धाम मंदिर के लिए लेकर चल पड़े। 
विज्ञापन


साथ में बदन सिंह की पुत्रवधुएं पूजा, उर्मिला व रूबी बघेल भी थीं। इनके साथ में बदन सिंह के नाती भी साथ हैं। रास्ते में जिसकी भी नजर इन पर पड़ी वह तीनों युवकों की माता-पिता के प्रति श्रद्धा देखकर अभिभूत हो उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed