फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   80 in Aligarh, 50 kW solar plant will be set up in Hathras district court

अलीगढ़ में 80, हाथरस जिला अदालत में 50 किलोवाट का सोलर प्लांट लगेगा

Wed, 25 Aug 2021 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
80 in Aligarh, 50 kW solar plant will be set up in Hathras district court
आशीष निगम, अलीगढ़।
विज्ञापन

अलीगढ़ और हाथरस की जिला अदालत में जल्द ही बड़े सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। अलीगढ़ जिला अदालत में 80 किलोवाट और हाथरस जिला अदालत में 50 किलोवाट का प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए यूपी नेडा की ओर से गाजियाबाद की कंपनी श्रीनेट एंड शांडिल्य कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को काम सौंपा गया है।
इस प्लांट में प्रति किलोवाट का खर्च 39998 रुपये तक आ रहा है। इस तरह अलीगढ़ में लगभग 32 लाख और हाथरस में 20 लाख रुपये तक खर्च आएगा। बीती 19 अगस्त को नेडा के मुख्यालय से इसके निर्देश जारी किए गए हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर ये काम होगा। गाजियाबाद की उक्त कंपनी को प्रदेश की 16 अदालतों में इस तरह के सोलर प्लांट लगाने का काम मिला है।
विज्ञापन

नेडा के स्थानीय प्रोजेक्ट अफसर फिरोज अहमद ने बताया कि इसका काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। नेडा के स्थानीय तकनीकी अधिकारी थान सिंह ने बताया कि जनपद में वर्तमान में इस तरह का एक बड़ा प्लांट तहसील इगलास में स्थापित है। जिससे बिजली मिल रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सोलर प्लांट लगवाने का खर्च पहले के मुकाबले कम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सोलर पैनल की कीमत 115 रुपये प्रति वाट आती थी, अब ये लागत 22 रुपये प्रति वाट हो गई है। इसमें लगभग 93 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। क्योंकि पहले के मुकाबले अब इसका उत्पादन अधिक होने लगा है। महंगाई के दौर में सोलर पैनल की कीमत कम होना सुखद है, जिससे इस वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा मिलने में बड़ी मदद मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed