फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   74th Republic Day celebrated with enthusiasm officers and employees honored for excellent work

Republic Day 2023: हर्षोल्लास से मना 74वां गणतंत्र दिवस, उत्कृष्ट कार्यों के लिए अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

Thu, 26 Jan 2023 02:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 26 Jan 2023 02:26 PM IST
सार

74वां गणतंत्र दिवस पर बेसिक शिक्षा मंत्री सन्दीप सिंह ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर सलामी ली। मंडलायुक्त ने कमिश्नरी, डीएम ने कलक्ट्रेट और सीडीओ ने विकास भवन में ध्वजारोहण किया। स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत मंत्रमुग्ध कर देने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। 

विज्ञापन
74th Republic Day celebrated with enthusiasm officers and employees honored for excellent work
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह को प्रतीक चिन्ह देते कमिश्नर नवदीप रिणवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय लोकतंत्र का महापर्व 74वां गणतंत्र दिवस अलीगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यूपी के  बेसिक शिक्षा मंत्री सन्दीप सिंह ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट के दौरान मान प्रणाम ग्रहण किया। शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत मंत्रमुग्ध कर देने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। 

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा मंत्री सन्दीप सिंह ने कहा कि  सुशासन, शांति, समरसता, समृद्धि स्वावलंबन व सम्मान हमारे गणतंत्र की पहचान है। ऐसी कामना है कि जागरूकता, जनसहयोग व समन्वय से हमारा भारत देश निरंतर उन्नति व समृद्ध के नए सोपान यूं ही चढ़ता रहेगा। 
विज्ञापन


कमिश्नर ध्वजारोहण करते हुए
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर नवदीप रिणवा ने कमिश्नरी में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन भारत गणराज्य का संविधान लागू हुआ था। आइए आज के दिन संविधान के उच्च आदर्शों को स्मरण करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लें और अपने कार्यों एवं आदतों से राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान प्रदान करें। 

डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। जय स्तम्भ पर शहीदों को पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि भारत की विविधता पूर्ण समृध्दि, संस्कृति एवं विरासत अनेकता में एकता का प्रतीक है। गणतंत्र दिवस हमें स्वाधीनता के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर जवानों के त्याग और बलिदान को भी याद दिलाने के साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी सुनिश्चित कराता है। 

डीएम ध्वजारोहण करते हुए

सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने विकास भवन में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश चहुमुंखी विकास कर रहा है।अपने पदीय दायित्यों का निर्वहन करते हुए संचालित योजनाओं को पात्र एवं जरूरतमंदो तक पहुंचाया जाए।

सीडीओ ध्वजारोहण करते हुए

इस दौरान अपर आयुक्त कंचन शरण, संयुक्त विकास आयुक्त सर्वेश चन्द्र , एडीएम डीपी पाल, अमित कुमार भट्ट, मीनू राणा, नगर मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर, डीडीओ भरत कुमार मिश्रा, खाद्य उपायुक्त मदन वर्मा, शिरीष श्रीवास्तव, कविता सिंह सहित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र पचौरी आदि ने विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed