फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   28 नवंबर से जिले में ही बनवा सकेंगे पासपोर्ट

28 नवंबर से जिले में ही बनवा सकेंगे पासपोर्ट

Thu, 22 Nov 2018 02:31 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
28 नवंबर से जिले में ही बनवा सकेंगे पासपोर्ट
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


लंबे समय से जनपद में पासपोर्ट केंद्र खुलने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए गाजियाबाद के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। 28 नवंबर से हेड पोस्ट ऑफिस परिसर में ही लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलने लगेगी। सांसद सतीश गौतम इसका उद्घाटन करेंगे।


अलीगढ़ में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू होने का लंबे समय से प्रस्ताव लंबित था। कछुआ चाल से इसमें काम हुआ। हेड पोस्ट ऑफिस परिसर में इसकी बिल्डिंग तैयार की गई। इसके बाद डाक विभाग और गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय के बीच इस बात को लेकर चर्चा होती रही कि इसमें किस विभाग के कर्मचारी और उपकरणों का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन



इस बात का समाधान निकालने के लिए सांसद सतीश गौतम ने विदेश मंत्रालय से कई बार चर्चा कर मामले को सुलझाया और यहां पासपोर्ट केंद्र जल्द से शुरू करने की सिफारिश की। अंत में अब विदेश मंत्रालय ने 28 नवंबर को केंद्र का उद्घाटन कर लोगों को पासपोर्ट आवेदन की सेवा देने के निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ डाक अधीक्षक गोरखनाथ प्रसाद ने बताया कि शुरुआत में यहां पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद के कर्मचारी ही काम करेंगे। डाक विभाग के कर्मचारी इसके कामकाज की प्रक्रिया सीखेंगे। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप चाणक्य ने बताया कि सांसद सतीश कुमार गौतम विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से इस संबंध में काफी समय से बातचीत कर रहे थे। सेवा केंद्र शुरू होने के बाद जनपदवासियों को पासपोर्ट बनवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed