{"_id":"5bc64f1ebdec2269827d400c","slug":"71539723038-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलकौरा में संदिग्\nधों की जांच को डीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलकौरा में संदिग् धों की जांच को डीएम को लिखा पत्र
Updated Wed, 17 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
गांव चिलकौरा में चारागाह की जमीन पर अवैध रूप से बने मकानों की जांच को गई तहसील कोल की टीम को बोलचाल एवं रहन सहन से संदिग्ध दिखे वहां के निवासियों की जांच के प्रति प्रशासन गंभीर है। इस मामले में एसडीएम कोल के आदेश पर रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जा रही है। रिपोर्ट में डीएम से गांव के वाशिंदों की नागरिकता की जांच पुलिस से कराने का अनुरोध किया गया है।
गांव चिलकौरा में चारागाह की जमीन पर अवैध रूप से बने मकानों की चेकिंग के लिए तहसील कोल की टीम सोमवार को गई थी। टीम ने करीब एक हेक्टेयर एरिया में बने 50 मकान चिन्हित किये। इस दौरान वहां रह रहे लोगों से बातचीत की गई तो उनकी अटपटी भाषा से टीम को संदेह हुआ कि कही यह लोग बंगलादेशी अथवा रोहिग्या मुसलमान तो नहीं हैं। शक उस समय और बढ़ गया जब कुछ लोगों से उनकी आईडी अथवा मतदाता पहचान पत्र मांगा गया तो वह नहीं दिखा सके। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम कोल जोगिंदर सिंह ने स्वीकार किया कि चिलकौरा में संदिग्ध लोगों की जांच की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। इसे डीएम को भेजा जा रहा है।