{"_id":"5bb13550867a554f1f568da1","slug":"71538340176-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शतरंज में ओवर ऑल चैंपियन बना एसवी कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शतरंज में ओवर ऑल चैंपियन बना एसवी कॉलेज
Updated Mon, 01 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से संबद्ध एसवी कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता में महिला वर्ग में मेजबान एसवी कॉलेज व पुरुष वर्ग में सेंट जोंस कॉलेज आगरा चैंपियन बन गया। ओवरऑल चैंपियन का सेहरा एसवी कॉलेज के सिर बंधा।
रविवार को प्रतियोगिता के महिला वर्ग में एसवी कॉलेज की खिलाड़ियों ने खिताब जीत लिया। वहीं, उप विजेता अमर नाथ कॉलेज मथुरा की टीम रही। पुरुष वर्ग में सेंट जोंस कॉलेज आगरा के खिलाड़ियों की शतरंज के बिसात पर चली चाल ने विपक्षी खिलाड़ियों की चाल बिगाड़ दी। इसमें आगरा चैंपियन बन गया। वहीं, एसवी कॉलेज उप विजेता रहा। प्रतियोगिता में 16 महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव सीए अतुल कुमार गुप्ता, सीए गौरव गुप्ता, प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार वार्ष्णेय, डॉ. अनिल कुमार वार्ष्णेय, डॉ. फरीद खान ने किया। इस मौके पर डॉ. लाल सिंह, डॉ. मंजू लता, डॉ. खुर्शीद अहमद, डॉ. वीरेश कुमार, डॉ. प्रीतम कुमार आदि मौजूद रहे। आयोजन सचिव शाहनवाज खान ने अतिथियों का आभार जताया।