फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ताला बनेगा जिले की पहचान, किसान और उद्यमी सम्मानित

ताला बनेगा जिले की पहचान, किसान और उद्यमी सम्मानित

Thu, 25 Jan 2018 03:00 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
ताला बनेगा जिले की पहचान, किसान और उद्यमी सम्मानित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि शहर विधायक संजीव राजा ने बुधवार को नुमाइश ग्राउंड स्थित उद्योग मंडप में कहा कि ये निर्णय सरकार द्वारा पहली बार लिया गया है, पूरे प्रदेश में हर्ष उल्लास का माहौल है। पूर्ववर्ती सरकारों ने इसकी कभी जरूरत नहीं समझी।

औद्योगिक विकास के लिए विद्युत एवं बेहतर सड़कों का होना अति आवश्यक है, जिसके तहत प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने और बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार हो रहा है। जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर याशोद ने प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


संचालन करते हुए सीडीओ दिनेश चंद्र ने उत्तर प्रदेश के के इतिहास पर प्रकाश डाला। संजीव राजा ने जनपद के 12 ब्लॉकों के 12 ग्राम प्रधानों को अपने-अपने गांव को ओडीएफ बनाने एवं बेहतर साफ. सफ ाई के लिए सम्मानित किया। यहां पर बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह, खैर विधायक अनूप प्रधान और अलीगढ़ एवं हाथरस सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। इस मौके पर विधायकों ने सीडीओ को बेहतरीन निर्वाचन कार्यों के लिए राज्यपाल से सम्मानित किए जाने की सूचना पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुले में शौच मुक्त कराने पर 12 ग्राम प्रधान सम्मानित
ब्लॉक चंडौस के हसनपुर रामपुर के ग्राम प्रधान रमेश पाल सिंह, ब्लॉक अतरौली के नगला हर्जी ग्राम पंचायत की प्रधान सुश्री राजेश देवी, जवां ब्लॉक के सियापुर ग्राम पंचायत के वीरेश कुमार, लोधा ब्लॉक के खेड़ा खुशखबर की ग्राम प्रधान सुश्री पुष्पा देवी, खैर ब्लॉक के वमनी ग्राम पंचायत के विनोद कुमार चौहान, अकराबाद ब्लॉक के ग्राम बीजलपुर के शैलेंद्र, ब्लॉक गंगीरी के भुड़िया ग्राम पंचायत के मुुरारीलाल शर्मा, इगलास ब्लॉक के उदयपुरा ग्राम के युवराज सिंह, टप्पल ब्लॉक के नगला गौरौला के ग्राम प्रधान दिगंबर सिंह, धनीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मई के प्रधान नरेंद्र पाल सिंह, बिजौली ब्लॉक के तोछी ग्राम पंचायत के ओमवीर सिंह, गौंडा ब्लॉक के ग्राम पंचायत अजाहरी के ग्राम प्रधान परवीन कुमार शामिल हैं।

8.62 करोड़ की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास
इस अवसर पर 8.62 करोड़ रुपयेे की 10 योजनाओं एवं परियोजनाओं का शिलान्यास एवं 7.61 करोड़ रुपये की लागत की 19 योजनाओं एवं परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। 6.45 करोड़ की लागत से अतरौली में राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, 80.59 लाख का किसान कल्याण केंद्र, 155 लाख रुपये की लागत से 3 राजकीय कृषि प्रक्षेप पर डीप बोरिंग एवं विद्युतीकरण, लोक निर्माण विभाग द्वारा 20.27 लाख से अबूनिसारपुर मार्ग .35 किमी का निर्माण। नगर निगम द्वारा 42 लाख रुपये से बनाये जाने वाले बन्ना देवी एवं गॉधी पार्क थाना कैंपस में शेड सहित शौचालय।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के दोनों ओर पाथ वे एवं मुख्य गेट का सुधार कार्य। लोक निर्माण विभाग द्वारा 41.63 लाख की लागत से 0.62 किमी के 3 मार्गों के निर्माण। विद्युत विभाग द्वारा 458 लाख की लागत से 33.11 केवीए विद्युत उपकेंद्र पड़ियावली का निर्माण। 34.49 लाख की लागत से नगर निगम द्वारा 3 सामुदायिक शौचालय एवं 14 वें वित्त आयोग की 177.76 लाख की धनराशि से 5 नलकूपों का निर्माण एवं रीबोरिंग। 49.80 लाख की लागत से 6 आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण का लोकार्पण किया गया।

6 किसान दो पशुपालक सम्मानित
यहां पर जनपद के 6 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। जिसमें ग्राम वाहरपुर के रमेश सिंह, वीरापुर के गोपाल शरण को धान के लिये, पुरैनी इस्माइलपुर के जगवीर सिंह को अरहर, सलेमपुर के हरिओम शर्मा को गेंहू, कोटा के अश्वनी कुमार सिंह तथा भंवरपाल सिंह को सरसों उत्पादन के लिए सम्मानित किया गया। दो प्रगतिशील पशुपालकों में मुनेश पाल सिंह और बोध पाल सिंह के साथ राधारमण गौशाला सासनीगेट के अखिल मांगलिक, पंचायती गौशाला देहली गेट की कृष्णा गुप्ता, श्याम पुरूषोत्तम गौशाला जट्टारी के शिवदत्त राम को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट में ताला चयनित
कार्यक्त्रस्म अध्यक्ष बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट के तहत अलीगढ़ ताला उद्योग का चयन किया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये बेहतर औद्योगिक माहौल बनाने के साथ संसाधनों का विकास किया जायेगा। यह हर्ष और गौरव की बात है कि अब यहां युवाओं को रोजगार मिलेगा।

उद्योग मंडप में जनपद के 21 उद्यमी सम्मानित
मुख्य अतिथि संजीव राजा ने बेहतर औद्योगिक कार्यों के लिये 21 उद्यमियों को प्रशस्ती प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें एलन एंड एलवन प्रालि के धनजीत वाड्रा, लॉक मास्टर प्रालि के विजय बजाज, स्पाईड्स मैटल प्रोडक्ट प्रालि के आरके अग्रवाल, लिंक लाक्स प्रालि के जफ र आलम, आरपी लॉक कंपनी हैरिसन लाक के अनिल मोंगा, मस्कट मैटल मैन्यूफैक्चरर्स के राकेश अग्रवाल, उपाध्याय इंडस्ट्रीज के नेकराम शर्मा, दलाल इलेक्ट्रिकल्स के सुनील दत्ता, कृष्णा आर्ट के चंद्रशेखर शर्मा, आकांक्षा इंटरनेशनल के पवन खंडेलवाल, कोर्नाक मैटल प्रोडक्टस के बीके गुप्ता, उमा एक्सपोर्टस के राकेश अग्रवाल, बीपी वायर इंडस्ट्रीज के राजीव प्रभाकर, अलीगढ़ डाई कास्टिंग की निरजा गुप्ता, श्री बालाजी इंजीनियरिंग वर्क्स के कामेश्वर प्रसाद गर्ग, लक्ष्मी फ्लैक्स प्वाइंट की राखी अग्रवाल, बालजीवन मेडिसंस प्रालि के सौरभ अग्रवाल, यूनिक हार्डवेयर के शेखर सिंघल, गोदानी एक्सपोर्टस के संजीव माहेश्वरी के अतिरिक्त रमेश चंद्र अग्रवाल शामिल हैं।


रोजगार मेले का आयोजन
उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर आईटीआई अलीगढ़ में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। यहां चार कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाकर अपने अधिष्ठान हेतु बेरोजगार अभ्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षित लगभग 278 अभ्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें 38 अभ्यार्थियों का चयन किया गया। मेले में अब्दुल्लाह सलमान प्रधानाचार्य जिला समन्वयक, मौ फैजान खान, मनीषा पांडेय काउंसलर कम एमआईएस, मैनेजर, यीशेन्द्र सिंह डाटा ऑपरेटर, कौशल किशोर राजौर, योगेंद्र गौड़ आदि मौजूद रहे।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed