फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू में 27.60 लाख रुपये का प्रस्तावित बजट भारी मतों से पारित

एएमयू में 27.60 लाख रुपये का प्रस्तावित बजट भारी मतों से पारित

Tue, 02 Jan 2018 01:45 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
एएमयू में 27.60 लाख रुपये का प्रस्तावित बजट भारी मतों से पारित
27.60 लाख रुपये का प्रस्तावित बजट भारी मतों से पारित
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

संसद जैसे शोर-शराबे के बीच अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ का मौजूदा शैक्षणिक सत्र के लिए 27.60 लाख का प्रस्तावित बजट भारी मतों से पारित किया गया।

नवनिर्वाचित छात्र संघ द्वारा सोमवार को आम सभा का आयोजन किया गया। इसमें छात्र संघ एग्जीक्यूटिव कमेटी द्वारा पारित 27.60 लाख रुपये का प्रस्तावित बजट अनुमोदन के लिए रखा गया। तीन दिन पहले आम सभा की सूचना छात्रों को न देने एवं छात्रों के लिए माइक आदि की व्यवस्था नहीं करने पर छात्र नेता अजय सिंह, अबू बकर, राव फराज वारिस आदि ने जमकर विरोध किया।
विज्ञापन


छात्र नेता अजय सिंह ने कहा कि पिछली बार छात्र संघ का बजट 22 लाख था, जबकि कार्यकाल 9-10 महीने का था। इस बार छात्र संघ का कार्यकाल मुश्किल से 4-5 महीने है और बजट 27.60 लाख रुपये का। इतने कम समय में छात्र संघ इस धनराशि को कैसे खर्च करेगा। प्रस्तावित बजट में एएमयू के अल्पसंख्यक स्वरूप के लिए राजनीतिक दलों के अध्यक्ष एवं एमपी सिम्पोजियम के लिए 1 लाख रुपये का प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय सिंह का कहना है कि जब राजनीतिक दल के अध्यक्ष एवं एमपी आएंगे तो सभी दल को बुलाए जाएंगे। अन्यथा किसी भी दल के नहीं। हालांकि तमाम विरोध के बावजूद छात्रों ने बजट को पारित कर गेंद इंतजामिया के पाले में फेल दी है। एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी ने कहा कि सिड्डन क्लब का उद्देश्य डिबेट पर था, ताकि यहां के छात्र वाद-विवाद की कला को निखारें। हमने उसका ध्यान रखा है और वाद-विवाद पर सर्वाधिक जोर दिया गया है।

कुछ छात्र नेताओं द्वारा विरोध के सवाल पर उन्होंने कहा कि विरोध करने वाले छात्र भी यूनियन का हिस्सा हैं न कि विरोधी। वह उन्हें विरोधी नहीं मानते। 90 प्रतिशत से अधिक छात्रों के समर्थन के बाद बजट पारित किया गया। आम सभा के पहले करीब 30 मिनट तक यूनियन का ऐतिहासिक घंटा बजाया गया। छात्रों के पहुंचने के बाद करीब 2:45 बजे कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान राथर, सचिव मो. फहद सहित तमाम कैबिनेट मेंबर मौजूद थे।

बजट जल्दबाजी में लॉबी के इशारे पर बनाया गया है। इसमें छात्र हित कम और मठाधीश हित अधिक है। यूनियन का इस्तेमाल पदाधिकारियों द्वारा अपने निजी राजनीतिक कैरियर को चमकाने में नहीं करने दिया जाएगा। यदि यूनियन को राजनीतिक दल बुलाने ही हैं तो सारे दलों के नेताओं को बिना भेदभाव बुलाया जाए। किसी दल विशेष को तरजीह नहीं दिया जाए। छात्र हित के लिए वह यूनियन का समर्थन देेंगे, लेकिन इस मंच का दुरुपयोग नहीं होने देंगे। - ठाकुर अजय सिंह, छात्र नेता एएमयू


90 प्रतिशत से अधिक छात्रों के समर्थन से 27:60 लाख रुपये का प्रस्तावित बजट पारित किया गया। इंटर हॉल, इंटर स्कूल, इंटर यूनिवर्सिटी के साथ-साथ इंटरनेशनल लेवल का वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि कराने पर जोर दिया गया है। महान शायर इकबाल के नाम पर सिरीज शुरू किया जाएगा, जो कई दिनों तक चलेगा। छात्रों ने बहुत अच्छा बजट पास किया है। इसका असर आने वाले समय में दिखेगा। - मशकूर अहमद उस्मानी, अध्यक्ष, एएमयू छात्र संघ

प्रस्तावित बजट
यूनियन प्रशासन - 4,50,000 रुपये
यूनियन डिपार्टमेंट - 1,80,000 रुपये
लिटरेरी एंड कल्चरल एक्टिविटी - 7,70,000 रुपये
यूनियन एक्टिविटी - 10,30,000 रुपये
कंस्टीट्यूशनल प्रोविजन्स - 3,30,000 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed