{"_id":"59779fab4f1c1b771e8b4592","slug":"71501011883-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीड्स युनिवर्सिटी में आकर्षण के केंद्र बने शिक्षा राज्यमंत्री संदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीड्स युनिवर्सिटी में आकर्षण के केंद्र बने शिक्षा राज्यमंत्री संदीप
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड्स युनिवर्सिटी में आकर्षण के केंद्र बने शिक्षा राज्यमंत्री संदीप
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
ब्रिटेन के लीड्स यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन की डिग्री लेने पहुंचे उत्तर प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह छात्र एवं शिक्षकों के बीच आकर्षण के केंद्र बने रहे। सोमवार को डिग्री लेने के बाद उन्होंने अपनी मां एवं पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
लीड्स यूनिवर्सिटी में संदीप सिंह को कॉलेज की तरफ से हार्दिक बधाई दी गई। संदीप सिंह के पिता एवं एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने बताया कि कॉलेज प्रशासन एवं हेड ऑफ डिपार्टमेंट ने कहा कि संदीप सिंह ने इतनी कम उम्र में ऊंचाईयां हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। कॉलेज में संदीप सिंह इकलौते छात्र हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
छात्र-शिक्षकों ने तालियां बजाकर संदीप सिंह का स्वागत किया। राजू भैया ने बताया कि कॉलेज प्रशासन द्वारा संजू (संदीप सिंह) से पूछा गया कि आपको कैसा महसूस हो रहा है तो संदीप ने जवाब दिया कि मुझे गर्व है कि इंग्लैंड में भी देश का नाम रोशन किया। मुझे अपने देश पर गर्व है। एटा सांसद राजू भैया ने बताया कि संदीप सिंह गुरुवार को भारत लौट रहे हैं। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह राजस्थान के राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के प्रपौत्र हैं।
विज्ञापन
--