Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   7 woods in the havan of mukhyamantri samuhik vivah samaroh

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह: अलीगढ़ में 14 तो गोंडा में सात लकड़ियों के हवन से फेरे पूरे, सिंदूरदान छूटा

Sat, 21 Nov 2026 10:45 AM IST
Chaman Kumar Sharma गौरवेंद्र सिंह, अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
गौरवेंद्र सिंह, अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 21 Nov 2026 10:45 AM IST
सार

गोंडा में चार जोड़ों के बीच एक हवन कुंड में सिर्फ सात लकड़ियां मिलीं, अलीगढ़ में 14 लकड़ियां दी गईं। गोंडा में आधे से अधिक दूल्हों ने मांग नहीं भरी और पंडित ने भी याद नहीं दिलाया। अलीगढ़ में भी हल्दी-सिंदूरदान गंभीरता से नहीं हुआ। कई जोड़ों ने बाद में दोबारा रस्में पूरी करने की बात कही।

विज्ञापन
7 woods in the havan of mukhyamantri samuhik vivah samaroh
गोंडा में फेरे लेने के लिए बैठा जोड़ा, कुंड में सात लकड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत देवोत्थान एकादशी पर जिले में दो सामूहिक विवाह के आयोजन संपन्न हुए। पहला शहर में आगरा रोड स्थित गंगा सेलीब्रेशन में हुआ, जिसमें 109 जोड़ों का विवाह हुआ। दूसरा गोंडा में खैर रोड स्थित विवाह स्थल पर 119 जोड़ों का विवाह कराया गया। एक ही परिसर में कहीं सात फेरे हुए तो कहीं निकाह की रस्म अदा की गई। 

विज्ञापन


आयोजन में शादी की रस्मों के अलग-अलग रंग भी देखने को मिले। गोंडा में चार जोड़ों के बीच रखे एक हवन कुंड में गिनती की सात लकड़ियां मिलीं। इन्हीं लकड़ियों से फटाफट फेरे हुए। अलीगढ़ में गनीमत रही कि यहां चार जोड़ों के लिए हवन कुंड में 14 लकड़ियां उपलब्ध कराई गईं। अलीगढ़ में विवाह संपन्न करा रहे आचार्य धुव्र उपाध्याय ने बताया कि एक विवाह में पूरी रस्में अदा करने में एक हवन कुंड में लगभग दो किलो लकड़ी लगती है, लेकिन सामूहिक विवाह में केवल रस्म अदायगी ही की जा सकती है।
विज्ञापन


गोंडा में ही दूसरी तस्वीर यह रही कि मांग भराई यानी सिंदूरदान की रस्म के दौरान आधे से अधिक दूल्हों ने दुल्हनों की मांग ही नहीं भरी। न पंडित जी ने याद दिलाया और न घर वालों ने फिक्र जताई। कुल मिलाकर पूरे सरकारी आयोजन में विवाह तो संपन्न हुए लेकिन रस्में महज औपचारिकता नजर आईं। 102 हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लिए और 17 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। गोंडा ब्लॉक में 63 पंजीकरण के सापेक्ष 54 जोड़े पहुंचे। इगलास ब्लॉक में 45 पंजीकरण में से 38, लोधा ब्लॉक में 23 में से 18 जोड़ों ने विवाह किया। इगलास नगर पंचायत के सभी छह पंजीकृत जोड़े शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामूहिक विवाहअलीगढ़ में भी हल्दी और सिंदूर दान की रस्में धार्मिक परंपरा के अनुसार गंभीरता से पूरी नहीं कराई गई। कई जोड़ों का कहना था कि वे बाद में दोबारा विवाह की रस्में पूरी करेंगे। अलीगढ़ में 109 जोड़ों की शादियां हुईं, जिसमें 41 मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत कुमार मलिक ने बताया कि सभी वधुओं के खाते में 64 हजार रुपये भेजे जाएंगे, 21 हजार रुपये का सामान मौके पर ही दिया गया है। 15 हजार रुपये प्रति जोड़े का आयोजन खर्च है।


सामान भरे कमरे पर सबकी नजर
आयोजन स्थल पर भले ही सामूहिक विवाह चल रहा हो, लेकिन वहां मौजूद हर किसी की नजर एक ही कमरे पर थी जिसमें गृहस्थी का सामान रखा हुआ था। गद्दा, डिनर सेट, ट्रॉली बैग, पंखा, प्रेस, बर्तन, कपड़े और कंबल थे जो विवाहित जोड़ों को दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed