फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   65 feet tall effigies of Ravana and 55 feet tall effigies of Kumbhakarna-Meghnad will burn in flames

Vijayadashami: 65 फुट का रावण, 55 फुट के कुंभकर्ण-मेघनाद, घूमेगी गर्दन, निकलेगा खून, निकालेगा आवाज

Tue, 24 Oct 2023 01:09 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 24 Oct 2023 01:09 AM IST
सार

रावण का पुतला 65 फुट और कुंभकर्ण एवं मेघनाद के पुतले 55 फुट के होंगे। बुलंदशहर के कारीगरों ने इन पुतलों को तैयार किया है। पुतला दहन के समय आतिशबाजी का नजारा लोगों को रोमांचित करेगा।

विज्ञापन
65 feet tall effigies of Ravana and 55 feet tall effigies of Kumbhakarna-Meghnad will burn in flames
रावण का पुतला - फोटो : संवाद

विस्तार

विजयदशमी (दशहरा) पर्व पर 24 अक्तूबर को  बुराई पर अच्छाई की जीत होगी। नुमाइश मैदान पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतला दहन व मेले की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस बार रावण का पुतला कई तरह की आवाजें निकालेगा। पुतला अट्टाहस करेगा, गरजेगा और गर्दन भी चारों ओर घुमाएगा। नाभि में तीर लगते ही रक्त की धारा बह निकलेगी। 

विज्ञापन


रावण का पुतला 65 फुट और कुंभकर्ण एवं मेघनाद के पुतले 55 फुट के होंगे। बुलंदशहर के कारीगरों ने इन पुतलों को तैयार किया है। पुतला दहन के समय आतिशबाजी का नजारा लोगों को रोमांचित करेगा। वहीं, रामलीला में राम-रावण के बीच युद्ध होगा। इस मौके पर शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।   
विज्ञापन


नुमाइश मैदान में गंदगी के अंबार लगे थे। नगर निगम एवं प्रशासनिक स्तर के अलावा रामलीला कमेटी के पदाधिकारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे थे। प्रशासन ने मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पूरे मैदान में बैरिकेडिंग कराई है। यातायात व्यवस्था को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। जीटी रोड पर जाम न लगे इसकी व्यवस्था की गई है। भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 श्री राम गोशाला समिति के अध्यक्ष विमल अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी गुंजित वार्ष्णेय ने बताया कि गत वर्ष के मुकाबले इस बार रावण के पुतले का कद करीब दस फुट बढ़ाया गया है। रावण का पुतला 65 फुट का होगा, जबकि कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले 55-55 फुट के होंगे। श्रीराम गोशाला समिति ने इन पुतलों को बनवाया है।


उन्होंने बताया कि पुतला दहन से पूर्व राम-रावण में युद्ध होगा। इस मौके पर शोभायात्रा में 100 से अधिक झांकियां एवं बैंडबाजे शामिल रहेंगे। काली जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त रविंद्र, उप महानिरीक्षक शलभ माथुर, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी समेत तमाम पुलिस प्रशासनिक अधिकारी, सासंद, विधायक, मेयर आदि समेत सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed