फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   62 Muslim men and women associated with the RSS at the ceremony

Aligarh: समारोह में आरएसएस से जुड़े 62 मुस्लिम महिला-पुरुष, रूबी आसिफ खान ने इन सभी को दिलाई सदस्यता

Sat, 22 Oct 2022 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 22 Oct 2022 01:30 AM IST
सार

भाजपा नेता रूबी खान ने कहा पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में आए थे। उन्होंने संघ के पदाधिकारियों को मुस्लिमों को जोड़ने का संदेश दिया था। इसका असर अलीगढ़ में देखने को मिलने लगा है।

विज्ञापन
62 Muslim men and women associated with the RSS at the ceremony
राष्ट्रीय स्वयं संघ की सदस्यता दिलाती जयगंज मंडल महिला मोर्चा जिला संयोजक रूबी आसिफ खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुसलमानों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जोड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की मुहिम रंग लाने लगी है। शुक्रवार को मुस्लिम समाज के 62 महिलाएं और पुरुष यहां आरएसएस से जुड़ गए। महानगर के नींवरी इलाके में एक समारोह में आरएसएस के मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की जिला संयोजक व महिला मोर्चा भाजपा जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान ने इन सभी को सदस्यता दिलाई। ये लोग बसपा, सपा और कांग्रेस पार्टी छोड़कर आए हैं।

विज्ञापन


भाजपा नेता रूबी खान ने कहा पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में आए थे। उन्होंने संघ के पदाधिकारियों को मुस्लिमों को जोड़ने का संदेश दिया था। इसका असर अलीगढ़ में देखने को मिलने लगा है। शुक्रवार को 62 मुस्लिम महिलाओं और पुुरुषों ने संघ में आस्था जताई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे बीते कई दिनों से अपने समाज के लोगों से इस बारे में बात कर रहीं थीं। इन सभी को बताया कि आरएसएस से जुड़कर देखिए, तब इस संगठन के बारे में सही-गलत का फैसला करें। संघ के प्रमुख मोहन भागवत हिंदुओं और मुस्लिमों में कोई भेदभाव नहीं रखते हैं। उनकी बातों से जब लोग सहमत हुए, तब इस समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समारोह में सदस्यता लेने वालों में हाजी जफरुद्दीन, वहाब अहमद, शबाना, सना, निशा, जमीला, रेहाना, अकबर शाह, सलीम अहमद, रियाज, आरिफ , मुमताज, बबली, मुस्तकीम, इमरान, जहीर, शादाब, अतीक अहमद, हाजी शहजाद आदि शामिल हैं। इन सभी का स्वागत फूलों की माला पहना कर किया गया।
रूबी खान ने कहा कि मुस्लिम समाज के अन्य लोगों को एक-एक कर आरएसएस से जोड़ने का कार्यक्रम जारी रहेगा। जिन 62 लोगों ने सदस्यता ली, वे आरएसएस को लेकर अपने अनुभव जब बताएंगे तो मुस्लिम समाज के अन्य लोग भी इससे जुड़ेंगे।


भाजपा नेता रूबी खान पिछले दिनों गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा, नवरात्र पर उपवास व दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने और विसर्जन के बाद कट्टरपंथी मौलानाओं के निशाने पर आ गई थीं। उन्हें और उनके परिवार को जिंदा जलाने की धमकी भी दी गई थी। धमकी भरे पोस्टर उनकी गली और घर की दीवार पर चस्पा किए गए थे। इसके बाद पुलिस प्रशासन को उनको सुरक्षा कर्मी मुहैया कराने पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed