{"_id":"5c156352bdec2253ab42d237","slug":"61544905554-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर ने लगाई चौपाल, सुनी लोगों की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर ने लगाई चौपाल, सुनी लोगों की बात
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
नगर निगम वार्ड 70 में शनिवार को कमिश्नर अजयदीप सिंह ने चौपाल लगा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान वहां की सफाई व्यवस्था संतोष जनक नहीं पाए जाने पर क्षेत्रीय सेनेटरी सुपरवाइजर के वेतन पर रोक लगा दी गई है। इस दौरान 10 महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न करायी गई। कमिश्नर ने आश्वस्त किया कि शाहजमाल क्षेत्र में सफाई और ड्रेनेज व्यवस्था प्रभारी की जाएगी।
शाहजमाल में पहुंचे कमिश्नर व नगर आयुक्त को क्षेत्रीय नागरिकों में डॉ. शाइक अली, पार्षद मुर्शरफ मेहज़र, शकील अहमद, इकबाल हुसैन, जुनैद अहमद, हाजी सफुआ पहलवान, मुजाहिद रज़ा, फूख खां, शफीक चैधरी, डॉ. राहत हुसैन, नसीर सैफी, गुड्डू खां, हाजी असलम, शकील पार्षद, हाजी सलमान, ज्ञानचन्द्र वार्ष्णेय आदि चैपाल लगाने पर उनका आभार व्यक्त किया।
इस दौरान राशन डीलर्स की मनमानी व कम राशन कार्ड बनने की शिकायत पर मंडलायुक्त ने डीएसओ व एरिया राशन आफिसर को प्राथमिकता पर भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने व नगर स्वास्थ्य अधिकारी को क्षेत्रीय सेनेटरी सुपरवाइजर के वेतन को रोकने के निर्देश दिए। शाहजमाल क्षेत्र में शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं को घर घर हर लाभार्थी तक पहुंचने के निर्देश अधीनस्थों को दिये। इस अवसर पर नगर निगम के अन्य अधिकारी व क्षेत्र के लोग मौजूद थे।