फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रुपये असली लेते हैं, पर थमा देते हैं वाहन का नकली बीमा

रुपये असली लेते हैं, पर थमा देते हैं वाहन का नकली बीमा

Sat, 14 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
रुपये असली लेते हैं, पर थमा देते हैं वाहन का नकली बीमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


आरटीओ कार्यालय में अंदर तक पैठ बनाकर बिचौलिये आए दिन कार्यालय की ‘विश्वसनीयता’ की पीठ पर छुरा घोंप रहे हैं। इनके झांसे में वाहन स्वामी भी फंस रहे हैं।

कम पैसे में फर्जी बीमा तैयार कर उसे वाहन स्वामी को थमाने में गुरेज तक नहीं कर रहे हैं। हैरत यह है कि इस फर्जी कागज को देखे बैगर कार्यालय के अधिकारी-लिपिक पास कर देते हैं। हालांकि, एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


बीमा के नाम पर हो रही धोखाधड़ी तब उजागर हुई, जब यूपी 81 एडी 2016 व यूपी 81 बीएच 0508 की फाइल अधिकारी को दिख गई। इसमें तमाम खामियां थीं। बावजूद इसके कागज पर लिपिक के हस्ताक्षर थे। इस पर एआरटीओ प्रशासन ने लिपिक को खरी-खोटी भी सुनाई। इसके बाद कार्यालय में खलबली मच गई। कुछ वाहन स्वामी भी अपने कागज वापस ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


800 का बीमा 50 रुपये में
दोपहिया वाहन का बीमा 800 रुपये में होता है। मगर, कार्यालय के बाहर बैठे बिचौलिये इस बीमा को 50 से 100 रुपये में बना देते हैं। यही नहीं बड़े वाहनों का बीमा दो हजार रुपये में कर देते हैं, जबकि इसकी फीस 20 हजार रुपये है।

बिचौलिये हैं टेक्नोलॉजी से लैस
आरटीओ के बाहर बिचौलियों की टेक्नोलॉजी से लैस दुकानें हैं। बिचौलियों को फोटोशॉप तक की जानकारी है। इसी फोटोशॉप के जरिये नाम, वाहन नंबर, तिथि बदलकर फर्जी बीमा की कॉपी फौरन तैयार कर देते हैं।

सावधानी में चूक
अक्सर आरटीओ के अधिकारी व कर्मचारी बीमा को लेकर बरती जाने वाली सावधानी में चूक कर बैठते हैं। बीमा से पहले वाहन स्वामी से मूल कॉपी मांग ली जाए, तो इस चूक को कम जा सकती है।

एप से जान सकते हैं सच्चाई
आरटीओ कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों के पास एंड्रायड मोबाइल होते हैं, इनमें कई ऐसे एप होते हैं, जिससे बीमा फर्जी और असली के अंतर को जान सकते हैं।


वाहन खरीदने वाले को होती परेशानी
फर्जी बीमा वाली गाड़ी बेचने वाले को कोई दिक्कत नहीं होगी, लेकिन खरीदने वाले को परेशानी हो सकती है। हादसा होने पर गाड़ी खरीदने वाला जब क्लेम का दावा करता है, तो पता चलता है कि बीमा फर्जी है।

जैसे ही मामला संज्ञान में आया, फौरन संबंधित बाबू को बुलाकर प्रपत्रों की सही से देखने के बाद ही हस्ताक्षर करने की हिदायत दी।
-रंजीत सिंह, एआरटीओ (प्रशासन)
--
बीमा विशेषज्ञ शरद बंसल की राय
-यदि आप गाड़ी खरीदते हैं तो पंजीकृत कंपनी से ही अपने वाहन का बीमा कराएं।
- बीमा के कागज पर बार कोड होता है, इसे मोबाइल से स्कैन कर देख सकते हैं।
- बीमा के कागज पर टोल फ्री नंबर अंकित होता है, जिससे बीमा संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
-बिचौलिये के चक्कर में पड़ने के बजाय बीमा अभिकर्ता से मिलकर बीमा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed