{"_id":"5b0dc47a4f1c1baa6e8b55d4","slug":"61527628922-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू के यूनियन हॉल में जिन्ना की तस्वीर मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू के यूनियन हॉल में जिन्ना की तस्वीर मौजूद
Updated Wed, 30 May 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह कहते हैं कि एएमयू से पाकिस्तान के जनक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर हटा दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि जिन्ना की तस्वीर हटवाकर रहेंगे। मगर हकीकत है कि एएमयू से अभी तक न तो जिन्ना की तस्वीर हटी है और न ही निकट भविष्य में हटने की कोई संभावना नजर आती है।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कुछ दिन पहले बयान दिया था कि एएमयू से जिन्ना की तस्वीर हटा दी गई है। मंगलवार को मीडिया कर्मियों ने इस संबंध में एएमयू छात्र संघ अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी से पूछा।
उस्मानी ने मीडिया कर्मियों को यूनियन हॉल में ले जाकर दिखा दिया कि जिन्ना की तस्वीर उसी स्थान पर लगी हुई है। उन्होंने कहा कि जिन्ना ऐतिहासिक फैक्ट है। यदि तस्वीर हटवानी है तो केंद्र सरकार लिख कर दे। उल्लेखनीय है कि राजनाथ सिंह के बयान के बाद मुख्यमंत्री ने बयान दिया था कि एएमयू से जिन्ना की तस्वीर हटवाकर रहेंगे।