{"_id":"5a834ec44f1c1ba2268ba2b2","slug":"61518554820-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तथ्यों को ध्यान में रखकर बनाई जाए जिला योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तथ्यों को ध्यान में रखकर बनाई जाए जिला योजना
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अलीगढ़।
प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण एवं जिले के नोडल अफसर सुधीर गर्ग ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिलास्तरीय अफसरों की क्लास ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वर्ष 2018-19 की कार्ययोजना तैयार करते समय तथ्यों और आवश्यकताओं का पूर्ण रूप से अध्ययन कर लिया जाए।
इसके बाद ही प्रभावी एवं स्पष्ट कार्ययोजना स्वीकृति के लिए शासन के पास भेजी जाए। इसका स्पष्ट उल्लेख हो कि किस योजना में कितनी धनराशि व्यय होनी है। ताकि उसके हिसाब से बजट का आवंटन किया जा सके।
शासन की प्राथमिकता वाले 61 बिंदुओं की समीक्षा करते हुए प्रमुख सचिव उद्यान सुधीर गर्ग ने कहा कि शासन द्वारा संचालित जनहित की सभी विकास योजनाओं को अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें।
विज्ञापन
इसमें यदि कोई बाधा आ रही हो तो उससे तुरंत उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए। ताकि सभी काम समय से पूरे हो सकें। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, खुले में शौच मुक्ति अभियान एवं स्वच्छ शौचालय योजना को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।
बैठक का संचालन मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद ने किया। जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर याशोद ने प्रमुख सचिव को वर्तमान में चल रही विकास परियोजनाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।
इस अवसर एडीएम प्रशासन आरएन शर्मा, एडीएम सिटी एसबी सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व बच्चू सिंह, एसडीएम कोल डॉ. पंकज वर्मा, डीपीआरओ पारुल सिसौदिया समेत अन्य अफसर मौजूद थे।