फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में खेल प्रतियोगिताओं से दद्दा को सलाम

अलीगढ़ में खेल प्रतियोगिताओं से दद्दा को सलाम

Wed, 30 Aug 2017 01:47 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में खेल प्रतियोगिताओं से दद्दा को सलाम
खेल प्रतियोगिताओं से दद्दा को सलाम
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ ।

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ‘दद्दा’ के जन्मदिन को खेल दिवस के रूप में मनाया गया। स्टेडियम से लेकर स्कूलों में हॉकी, बास्केटबॉल, कुश्ती, रस्साकशी खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इन खेलों के जरिये दद्दा को सलाम किया गया।

एसवी कॉलेज में बास्केटबॉल टूर्नामेंट में जूनियर खिलाड़ियों ने सीनियर खिलाड़ियों को 12-8 से हरा दिया। शतरंज में अंकित प्रथम, स्वाति द्वितीय स्थान पर रहीं। मैच का संचालन क्र्र्रीड़ाधिकारी शाहनवाज खान, अंपायरिंग दीपक सैनी, शिवा ने की। इस मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर सर्राफ, उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र, प्राचार्य गोपाल बाबू, डॉ. फरीद, डॉ. अनिल कुमार वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मॉडर्न कान्वेंट स्कूल में कई खेल आयोजित किए गए। प्रबंधक जवाहर लाल बघेल, प्रधानाचार्या नेहा सिंह, कोआर्डिनेटर अनिल बघेल रिंकू, हरेंद्र सिंह, प्रमिला, कृष्णा बघेल, अंशुल बघेल, अनिल वर्मा, योगेंद्र वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। सर्वोदय हायर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खेल दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम में हॉकी टूर्नामेंट में ग्रास हॉकी एकेडमी ने स्टेडियम की टीम को 1-0 से हरा दिया। खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश ने पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर डॉ. रक्षपाल सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी एके त्यागी, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बीटेक के छात्रों ने बीएड के छात्रों को 25-19, 25-22 से हरा दिया। रस्सा खींच में बीएड के छात्रों ने बीटेक के छात्रों हरा दिया। बीएड प्रथम वर्ष की छात्राओं ने बीएड द्वितीय को हराया। उद्घाटन कॉलेज चेयरमैन अनिल सारस्वत ने किया। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. आभा गौड़, डॉ. नसीम अहमद, शालिनी भारद्वाज, निर्णायक वलीउज्जमा खां मौजूद रहे।

आगरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल जूनियर विंग से कक्षा छह की छात्रा ईशा व ध्वनि ने विचार व्यक्त किए। हेड मिस्ट्रेस भावना भारद्वाज ने कहा कि खेलों का उद्देश्य खिलाड़ियों में छिपी हुई प्रतिभा और शक्ति को विकसित करना और आपसी सद्भाव को बढ़ाना है। प्रिंसिपल रश्मि ग्रोवर ने सभी को खेल दिवस की शुभकामनाएं दीं। थ्री डॉट्स सेवामार्ग पब्लिक स्कूल थ्री डॉट्स कलर्स ने ब्लू स्टार को 1-0 से हरा दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अजय आई चंद, इंजी. रामकुमार शर्मा, चेतन राज सिंह, शैलेंद्र शर्मा, राकेश कुमार, विमल शर्मा, लवली गुप्ता मौजूद रहीं।

अलीगढ़ स्केटिंग क्लासेज के खिलाड़ियों ने एसएमबी इंटर कॉलेज में खेल दिवस मनाया। क्लासेज के अध्यक्ष विवेक बंसल ने खिलाड़ियों से कहा कि उम्दा प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करें। इस मौके पर कोच प्रदीप रावत, जिला क्रीड़ा प्रभारी ईश्वर दास वर्मा, शशांक चौरसिया, रिंकू दीक्षित, सुशांत, नीरज तिवारी, गीता मोटवानी आदि मौजूद रहे।

हॉकी के प्रति समर्पित थे दद्दा
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि दद्दा हॉकी के प्रति समर्पित थे। उन जैसा खिलाड़ी दुनिया में पैदा नहीं हुआ। दद्दा पर देशवासियों को सदैव गर्व रहेगा।


दद्दा को भारत रत्न देने की वकालत
अलीगढ़ बॉडी बिल्ंिडग एंड फिटनेस एसोसिएशन ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न दिए जाने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष यासीन शम्स व महासचिव डॉ. प्रशांत शर्मा ने प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र जिलाधिकारी को भेजी है। पत्र में कहा गया कि खेलों को उच्च शिखर पर पहुंचाने के उद्देश्य से हॉकी खिलाड़ी दद्दा को भारत रत्न दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed