{"_id":"59403f084f1c1bfe0a8b4766","slug":"61497382664-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में डेयरी पर छापे के दौरान भिड़े अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में डेयरी पर छापे के दौरान भिड़े अफसर
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ में डेयरी में छापे के दौरान में आपस में भिड़े अफसर
ब्यूरो, अमर उजाला, छर्रा (अलीगढ़)।
मंगलवार को अतरौली कस्बा स्थित अरविंद डेयरी पर छापे के दौरान एसडीएम और खाद्य सुरक्षा विभाग के एक अधिकारी में नोकझोंक हो गई। काफी देर तक वाद-विवाद चला। इस दौरान डेयरी कर्मचारी सहमे से रहे। टीम ने छापे में पनीर, दही, दूध का सैंपल भरकर ले गए।
एसडीएम शिवकुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग के एसके0 श्रीवास्तव, अनिल राठौर, प्रमोद यादव, अमर बहादुर सरोज, प्रभु चौधरी डेयरी पर छापा मारा था।
खाद्य विभाग की टीम के छापे को देखकर कस्बे के परचून दुकानदार (घी-तेल विक्रेताओं) ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। बताते हैं कि अरविंद डेयरी में छापे के दौरान ही एसडीएम और एक खाद्य सुरक्षा अधिकारी के बीच नोकझोंक शुरू हो गई।
सिंथेटिक दूध की आशंका पर छापा
एसडीएम अतरौली शिवकुमार ने बताया कि सूचना पर थाना दादों के गांव आलमपुर चौराहे स्थित हाइंस इंडिया लिमिटेड की दूध डेयरी पर छापा मार कर दूध का सैंपल जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
इस बीच बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस पर एसडीएम ने थाना पुलिस को बुला लिया। एसडीएम ने बताया कि सिंथेटिक दूध बनाने की सूचना मिली थी, जिस पर दूध के कई सैंपल भरवाकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।