फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   60 lakh fine for slow pace of road construction

Aligarh News: सड़क निर्माण में धीमी गति पर 60 लाख का जुर्माना

Sat, 29 Nov 2025 02:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
60 lakh fine for slow pace of road construction
सीएम ग्रिड योजना के सड़क-नाला निर्माण में धीमी गति पर गाजियाबाद की मेसर्स कोनार्क एसोसिएट और बुलंदशहर की मेसर्स पीपीएस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड पर 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इन कंपनियों को 15 फरवरी तक निर्माण पूरा करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन




सीएम ग्रिड योजना से शहर के मुख्य मार्ग रामघाट रोड, खैर रोड और रमेश विहार रोड का निर्माण कराया जा रहा है। 66.10 करोड़ से लगभग 6.77 किमी सीसी रोड, नाला, फुटपाथ आदि का निर्माण होना है। कार्य को दिसंबर तक पूरा होना था। मगर कार्य की धीमी गति व अन्य लापरवाही लगातार बनी रहीं।
विज्ञापन




समय-समय पर विधायक, महापौर और नगर आयुक्त को भी निरीक्षण में कमियां मिली। हाल में ही प्रभारी मंत्री के सामने भी शहर विधायक ने मुद्दा उठाया था, जिसके बाद नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने दोनों कंपनियों के ठेकेदार व इंजीनियर की जमकर क्लास लगाई। दोनों कंपनियों पर अलग-अलग 30-30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले चरण के इन सड़क निर्माण कार्यों को 15 फरवरी तक पूरा कर लिया जाना चाहिए, जिससे शहरवासियों को आवागमन में राहत पहुंचे। समय सीमा के भीतर कार्य पूरा न करने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed