फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   6.65 lakh ration card holders of the district will get free ration

अलीगढ़ः जिले के 6.65 लाख राशन कार्ड धारकों को मिलेगा मुफ्त राशन 

Sat, 26 Mar 2022 07:35 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क,संवाद न्यूूज एजेंसी, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क,संवाद न्यूूज एजेंसी, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 26 Mar 2022 07:35 PM IST
विज्ञापन
6.65 lakh ration card holders of the district will get free ration
गेहूं का निर्यात - फोटो : Agency (File Photo)
 सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने दूसरे कार्यकाल में शनिवार को प्रदेश के राशन उपभोक्ताओं को तोहफा देने का एलान किया है। सरकार अगले तीन महीने तक अंत्योदय योजना के लाभार्थियों को मुफ्त राशन देगी। सीएम की इस घोषणा से जिले के करीब 6.65 लाख राशन कार्ड धारक उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। 31 मार्च को नि:शुल्क खाद्यान्न योजना समाप्त हो रही थी। अब जून महीने तक गरीबों को 35 किलो अनाज, एक किलो चीनी, दाल, नमक और तेल भी मुफ्त मिलता रहेगा।
विज्ञापन




 विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार योगी आदित्यनाथ सरकार की वापसी हुई है। जनता को योगी सरकार का सुशासन व कोरोना काल में राशन और सरकारी योजनाओं को पात्रों को लाभ दिलाना खूब भाया। यही प्रमुख कारण रहा कि योजनाओं का लाभ उठाने वाले तमाम लाभार्थियों ने इस बार बिना शोर मचाए दिल खोलकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट किया। यही साइलेंट वोट प्रत्याशियों की जीत का ठोस आधार बना और भाजपा दूसरी बार स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में काबिज हुई। सरकार ने भी लाभार्थियों को वोट देने का बदला मुफ्त राशन देकर उतारने का निर्णय लिया है। सरकार की इस घोषणा से जिले के करीब 6.65 लाख राशन कार्ड धारकों को सीधा लाभ होगा।
विज्ञापन




 जिला पूर्ति अधिकारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि जिले में कुल 1343 राशन की दुकानें हैं। इन सभी दुकानों से करीब 6.65 लाख कार्ड धारक राशन लेते हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से महीने में दो बार राशन का वितरण किया जा रहा है। इसमें महीने की शुरुआत में प्रदेश सरकार राशन बांटती है। इसके बाद दूसरे चरण में केंद्र सरकार के स्तर से वितरण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदेश सरकार की तरफ से गेहूं, चावल के साथ ही रिफाइंड, चना व नमक का वितरण होता है। इसमें अंत्योदय कार्ड धारकों को एक मुश्त 20 किलो गेहूं, 15 किलो चावल, एक किलो रिफाइंड, एक किलो नमक व एक किलो चना मिल रहा है। पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं, दो किलो चावल दिया जा रहा है। प्रति कार्ड एक किलो रिफाइंड, एक किलो नमक व एक किलो चना मिल रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सरकार की घोषणा को लेकर विभागीय स्तर पर मुफ्त राशन वितरण व्यवस्था की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।


ये है जिले की स्थिति 
जिले में कोटेदारों की संख्या - 1343 ग्रामीण क्षेत्र में कोटेदार- 1103
नगरीय क्षेत्र में कोटेदार की संख्या- 198 रिक्त पड़ी दुकानें - 42  
कुल राशन कार्ड धारक - 6, 65,440 
जिले में राशन कार्ड धारक उपभोक्ता-27,19,786 
शहर में राशन कार्ड धारकों की संख्या -1,79,884 
शहर में राशन कार्ड धारकों के सदस्यों की संख्या - 7,78,997 
कुल अंत्योदय कार्ड धारक - 24596 
कुल अंत्योदय कार्ड धारक सदस्य-68,744
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed