{"_id":"69bf0dd3724ca254fa0e3b26","slug":"59-tests-were-to-be-done-health-atms-are-only-measuring-bp-and-weight-aligarh-news-c-2-1-ali1011-934162-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 59 जांचें होनी थीं.. केवल बीपी और वजन नाप रहे हेल्थ एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 59 जांचें होनी थीं.. केवल बीपी और वजन नाप रहे हेल्थ एटीएम
विज्ञापन
नदयाल अस्पताल में बंद पड़ा हेल्थ एटीएम।
- फोटो : samvad
तीन बड़े सरकारी अस्पतालों को सीएसआर फंड से दान में मिले लाखों रुपये के हेल्थ एटीएम शो पीस बन कर रह गए हैं।इनसे 10 मिनट में 50 से 59 प्रकार की जांचें कराने का दावा किया गया था, लेकिन यह केवल बीपी और वजन नाप रहे हैं, बाकी कोई जांच नहीं हो रही है। दीनदयाल अस्पताल की मशीन तो कई दिनों से बंद है, जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। एक मशीन की कीमत लगभग 8 से 10 लाख रुपये तक है।
अमर उजाला ने शुक्रवार को मलखान सिंह जिला चिकित्सालय, मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय और डीडीयू अस्पताल में लगे हेल्थ एटीएम की पड़ताल की। इन एटीएम में बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, लिक्विड प्रोफाइल, यूरिन, विजन, प्रोटीन आदि की जांच होनी थीं, ताकि मरीजों को लंबी कतारों और निजी पैथोलॉजी के महंगे खर्च से छुटकारा मिल सके, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। मशीनें या तो खराब हो गई हैं या सिर्फ बीपी व वजन की जांच तक सीमित हो गई हैं। इनका कोई ऑपरेटर नहीं है, टेक्नीशियन गायब हैं। जांच स्ट्रिप खत्म होने और बैटरी डिस्चार्ज होने के चलते यह शोपीस बनकर रह गईं हैं। इनके पास पहुंच कर मरीज मायूस होकर लौट रहे हैं।
हरदुआगंज में दो दिन से जांच नहीं
अलीगढ़। हरदुआगंज सीएचसी से मरीज डीडीयू अस्पताल में रक्त की जांच कराने पहुंचे। रामकुमार ने बताया कि बेटी परी का उपचार कराने सीएचसी हरदुआगंज गए। चिकित्सक ने रक्त की जांच लिख दी, जांच कराने लैब गए तो पता चला कि जांच नहीं हो रही। दूसरे दिन भी यही हाल रहा। जिसके बाद वहां के स्टाफ ने डीडीयू अस्पताल भेज दिया है। जांच न होने से दवा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
हेल्थ एटीएम में बीपी और वजन की जांच की जा रही है। रक्त की जांच के लिए आदेश कर दिए गए है। जल्द ही यह जांच शुरू हो जाएगी।
-डॉ.जगवीर सिंह वर्मा, सीएमएस जिला अस्पताल।
हेल्थ एटीएम से बीपी आदि नार्मल जांच हो रही हे। रक्त की जांच भी शुरू करा दी जाएगी। इसमें विभिन्न प्रकार की 50 जांचें होती है।
-डॉ. एमके माथुर, सीएमएस डीडीयू अस्पताल।