फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   59 percent left -field candidates

59 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने छोड़ दिया मैदान

Mon, 08 Aug 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
59 percent left -field candidates
59 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने छोड़ दिया मैदान - फोटो : रुपेश
चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच महानगर में 28 केंद्रों पर सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में मात्र 39 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए और 59 प्रतिशत अभ्यर्थी मैदान छोड़ दिए। जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह 9.30 बजे से 28 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। कुल 11853 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। नोडल आफिसर एवं एडीएम सिटी अवधेश तिवारी ने बताया कि परीक्षा में केवल 39 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। पहली पारी में 4624 और दूसरी पारी में 4564 अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा शांति पूर्ण संपन्न हुई। कही से अप्रिय सूचना नहीं है। जिलाधिकारी राजमणि यादव एवं एसएसपी लव कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने टीकाराम गर्ल्स इंटर कॉलेज समेत अन्य कई केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया। परीक्षा के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। एडीएम सिटी अवधेश तिवारी ने टीआर इंटर कालेज, टीआर डिग्री कालेज, एसएमवी इंटर कालेज का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि केंद्र के 100 मीटर के दायरे में फोटो स्टेट की दुकानें बंद करा दी गई थी। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed