फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   57 bed ICU... but not the doctor of anesthesia

अलीगढ़ः 57 बेड का आईसीयू... मगर एनेस्थीसिया का डॉक्टर नहीं

Wed, 21 Jul 2021 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
57 bed ICU... but not the doctor of anesthesia
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में गंभीर मरीजों का उपचार कैसे होगा, यह बड़ा सवाल है। दरअसल, यहां पर 57 बेड का आईसीयू है लेकिन एनेस्थीसिया का एक भी डॉक्टर नहीं है। आईसीयू में एनेस्थीसिया के डॉक्टरों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मरीजों की देखभाल से लेकर उपकरणों का संचालन, मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी इन पर ही होती है।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय कोविड समर्पित (एल-2) अस्पताल है। यहां 300 बेड हैं, आईसीयू में 57 बेड हैं। महामारी के दौरान यहां पर मलखान सिंह जिला अस्पताल के एनेस्थीसिया के डॉ. चरण सिंह एवं डॉ. इकरार को तैनात किया गया था। जनपद में कोरोना के सक्रिय केस शून्य होने के बाद दोनों चिकित्सक मूल तैनाती स्थल पर पहुंच गए हैं। वर्तमान में दीनदयाल अस्पताल में एक भी एनेस्थीसिया का डॉक्टर नहीं है। संभावित तीसरी लहर के पहले यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। यदि कोई गंभीर मरीज आता है तो आईसीयू में उसका उपचार कैसे होगा। फिलहाल, अस्पताल के ईएमओ आईसीयू का काम देख रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एसके उपाध्याय का कहना है कि कोरोना काल में जिला अस्पताल के दो डॉक्टर यहां कार्य कर रहे थे। कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य होने के बाद वह मूल तैनाती स्थल पर चले गए हैं। मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय के डॉ. मनोज शर्मा को पं. दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में भेजा जा रहा है। उसके बाद कुछ हद तक समस्याएं खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed